ePaper

आज एनडीए उम्मीदवारों के नाम का होगा एलान

Updated at : 27 Sep 2019 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
आज एनडीए उम्मीदवारों के नाम का होगा एलान

पटना : पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं. शुक्रवार को पांचों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जायेगी. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर एनडीए […]

विज्ञापन

पटना : पांच विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को होने वाले उप चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये गये हैं. शुक्रवार को पांचों उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जायेगी. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की.

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि रामजेठमलानी के निधान से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उप चुनाव कराये जाने की जानकारी मिली है.
पर, इस मसले पर सहयोगी दलाें के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हो पायी है. माना जा रहा है कि विधानसभा की पांच सीटों में चार पर जदयू के और एक सीट किशनगंज में भाजपा के उम्मीदवार होंगे. जबकि, समस्तीपुर लोकसभा की सीट पर लोजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.
एक सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि महागठबंधन का टूटना अवश्यंभावी था. बिना किसी विजन और कार्यक्रम के कुछ पार्टियां एक मंच पर एकत्रित हुई थीं. उनके घटक दलों के बीच कोई कार्यक्रम का आधार नहीं था. गौरतलब हैै कि बेलहर, दरौंदा, सिमरी बक्तियारपुर, नाथ नगर आैर किशनगंज विधानसभा की सीट पर उप चुनाव कराये जा रहे हैं. 30 सितंबर तक नामांकन की अंतिम तिथि है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन