200 मीटर तक अधेड़ को घसीटता रहा कारचालक

Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को हादसे में अरुण कुमार तिवारी (48) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल रुकनपुरा ओवर ब्रिज के पास दोपहर में कार व साइकिल सवार की जोरदार […]

विज्ञापन

पटना : शहर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को हादसे में अरुण कुमार तिवारी (48) गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल रुकनपुरा ओवर ब्रिज के पास दोपहर में कार व साइकिल सवार की जोरदार टक्कर हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि कारचालक करीब 200 मीटर तक साइकिल सवार घसीटता रहा. जख्मी व्यक्ति मूलरूप से नालंदा के बिहारशरीफ निवासी है. वह फुलवारीशरीफ में रह कर गार्ड की नौकरी करता है.
जाम में कार फंसते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इसके बाद रुपसपुर ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर थाने लेकर आयी. जब्त गाड़ी का नंबर BR-1J 9463 है. पुलिस संबंधित नंबर के आधार पर मामले की जांच कर युवक की पहचान कर रही है. पुलिस की मानें तो जख्मी अरुण तिवारी ड्यूटी पर जा रहे थे.
इस दौरान ओवर ब्रिज के पास तेज गति से जा रही कार में उनकी साइकिल फंस गयी. नतीजा वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. रुपसपुर थानाप्रभारी अमरनाथ चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने जख्मी व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में साइकिल पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन