पटना : कांग्रेस हाइकमान के साथ चुनाव की सभी संभावनाओं पर कल होगी चर्चा : शक्ति सिंह गोहिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में बिहार विस व लोस उपचुनाव को लेकर चर्चा की गयी. बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि पार्टी नेताओं द्वारा सभी तरह का सुझाव दिया गया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हाइकमान के साथ महागठबंधन सहित सभी तरह की संभावनों पर चर्चा की जायेगी. […]
विज्ञापन
पटना : प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में बिहार विस व लोस उपचुनाव को लेकर चर्चा की गयी. बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि पार्टी नेताओं द्वारा सभी तरह का सुझाव दिया गया.
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हाइकमान के साथ महागठबंधन सहित सभी तरह की संभावनों पर चर्चा की जायेगी. पार्टी के नेताओं द्वारा जो भी सुझाव आया है, उसे हाइकमान के पास रखा जायेगा. उसके बाद ही पार्टी कोई निर्णय लेगी. यह पूछे जाने पर कि महागठबंधन के घटक दल राजद, हम व वीआइपी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस प्रभारी का जवाब था कि उनके दल के नेताओं द्वारा भी चुनाव से संबंधित सभी तरह के सुझाव दिये गये हैं.
कांग्रेस भी सभी संभावनाएं देख रही है. प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने बैठक के बाद बताया कि सबकी राय जान ली गयी है. कांग्रेस ने भी लोस सहित विस की सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है. चुनाव समिति द्वारा तैयार पैनल को हाइकमान से चर्चा के बाद फाइनल किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










