पटना : बाइकर्स गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार
Updated at : 23 Sep 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र पुलिस ने बाइकर्स गैंग के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. बाकी तीन सदस्य फरार हो गये. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, दो बाइक, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश बाइकर्स गैंग का है जो दूसरे किंग्स ऑफ पटना […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र पुलिस ने बाइकर्स गैंग के एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है. बाकी तीन सदस्य फरार हो गये. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल, दो बाइक, एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं.
पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश बाइकर्स गैंग का है जो दूसरे किंग्स ऑफ पटना बाइकर्स गैंग के सदस्यों की हत्या करने निकले थे. पकड़े गये युवक का रमण राज (22) पिता रामाचंद्र चौधरी है. जो पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के आनंद विहार कॉम्प्लेक्स एफ ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 201 का निवासी है.
15 दिन पहले चाय की दुकान पर दोनों गैंगों में हुई थी भिड़ंत : पूछताछ के दौरान रमण ने बताया कि बोरिंग रोड स्थित चाय की दुकान पर 15 दिन पहले किंग्स ऑफ पटना बाइकर्स गैंग के सदस्यों से भिड़ंत हो गयी.
इससे आक्रोशित होकर इन लोगों ने बदला लेने का मन बनाया और किंग्स के बाइकर्स गैंग के सदस्यों की हत्या करने की योजना बनायी. लेकिन योजना नाकाम हो गयी. थाना प्रभारी ने कहा िक किंग्स ऑफ पटना बाइकर्स गैंग के सदस्यों के विवाद के बाद चार आरोपित बदला लेने के लिए रात्रि को निकल पड़े. रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की नजर पड़ी तो बाइक से पीछा किया. इस दौरान तीन युवक फरार हो गये, जबकि एक पकड़ा गया. वहीं फरार तीनों युवक भी जल्द पकड़ जायेंगे.
घर में घुसकर गैंगवार करने की थी प्लानिंग
रमण ने कहा कि रात्रि 2:30 उन लोगों को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में रहने वाले किंग्स के सदस्यों के घर जाकर गैंगवार करने की प्लानिंग बनायी गयी थी. ऐसे में रमण व रोहित बोरिंग रोड इलाके में रहने वाले अपने दो साथियों के घर गये और फिर देर रात हत्या करने के लिए निकल गये. रमण की माने तो घर में घूस कर गैंगवार करने की प्लानिंग की गयी थी. उसने भाड़े पर दो पिस्टल व जिंदा कारतूस लेकर पहुंचे थे. रमण शहर के एक चर्चित स्कूल से क्लास 12वीं की पढ़ाई की है. वह एनआइटी, कुरुक्षेत्र का छात्र है.
गेट फांद ये तीनों बदमाश हुए फरार
पुलिस का कहना है कि बोरिंग रोड इलाके से रात हल्ला करते हुए तेज गति से दो बाइक पर चोरों युवक जा रहे थे. रात्रि गश्ती में जा रही पुलिस की नजर पड़ी तो उन लोगों का पीछा किया तो चारों आरोपित भागने लगे. आनंद बिहार कॉम्प्लेक्स का गेट फांद तीनों आरोपित फरार हो गये जबकि रमण पकड़ा गया. वहीं फरार तीनों आरोपितों में रोहित मिश्रा पिता पप्पू मिश्रा कायस्थ टोला सहरसा, राकेश कुमार, इंद्रपुरी थाना पाटलिपुत्र, आकाश सिंह पिता सुशील सिंह कायस्थ टोला सहरसा शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




