पटना : सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट की स्थिति नारकीय, आसपास वालों का रहना हुआ मुश्किल

Updated:
विज्ञापन

पटना : नगर निगम के पाटलिपुत्र व नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के वार्डों से निकलने वाली कचरा को सीधा बैरिया स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड पहुंचाया जा रहा है. वहीं, बांकीपुर, कंकड़बाग, पटना सिटी व अजीमाबाद अंचल के वार्डों से निकलने वाली कचरा अगमकुआं स्थित सेकेंडरी प्वाइंट पहुंचता है, जहां से कचरा को डंपिंग यार्ड ले […]

विज्ञापन
पटना : नगर निगम के पाटलिपुत्र व नूतन राजधानी अंचल क्षेत्र के वार्डों से निकलने वाली कचरा को सीधा बैरिया स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड पहुंचाया जा रहा है.
वहीं, बांकीपुर, कंकड़बाग, पटना सिटी व अजीमाबाद अंचल के वार्डों से निकलने वाली कचरा अगमकुआं स्थित सेकेंडरी प्वाइंट पहुंचता है, जहां से कचरा को डंपिंग यार्ड ले जाया जाता है. लेकिन, बारिश की वजह से सेकेंडरी प्वाइंट की नारकीय स्थिति बन गयी है और सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंट से लगभग कचरे का उठाव ठप हो गया है. स्थिति यह है कि दिन-प्रतिदिन कचरे का ढेर बन रहा है, जिससे बिस्कोमान कॉलोनी व आसपास के लोगों को रहना मुश्किल गया है.
अस्त-व्यस्त बन गयी है बैरिया की स्थिति
बैरिया में पाटलिपुत्र व नूतन राजधानी अंचल क्षेत्रकी 160 ऑटो-टीपर व टाटा-407 कचरा लेकर बैरिया पहुंच रही है. यह गाड़ियां एक ट्रिप नहीं, बल्कि दो-तीन ट्रिप लगाती है और जैसे-तैसे कचरा गिरा कर लौट जाती है. इसका वजह है कि डंपिंग यार्ड की एप्रोच सड़क ठीक नहीं है. दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गयी, जो अब तक पूरा नहीं किया गया है. इस स्थिति में बैरिया डंपिंग यार्ड भी अस्त-व्यस्त हो गया है.
नहीं बन सका ट्रांसफर स्टेशन
सेकेंडरी कूड़ा प्वाइंटों के आसपास रहने वाले लोगों को कचरे की बदबू से परेशानी नहीं हो. इसको लेकर निगम प्रशासन ने छह कचरा ट्रांसफर स्टेशन बनाने का निर्णय लिया. इस निर्णय के आलोक में गर्दनीबाग में दो ट्रांसफर स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. लेकिन, दो माह से ग्राउंड पिच का काम पूरा कर छोड़ दिया गया है. वहीं, अगमकुआं में निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर गिट्टी-बालू व अन्य सामग्री गिरा दिया गया. लेकिन, कचरा नहीं हटने की वजह से काम शुरू नहीं किया जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन