ePaper

पटना : एक रुपया देकर वसुधा केंद्र पर बन सकते हैं मतदाता

Updated at : 20 Sep 2019 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एक रुपया देकर वसुधा केंद्र पर बन सकते हैं मतदाता

29 हजार वसुधा केंद्र करेंगे मदद पटना : वसुधा केंद्रों पर एक रुपये देकर अब राज्य के मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं. राज्य के 29 हजार वसुधा केंद्रों पर मतदाताओं को सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गयी है. वसुधा केंद्र इस काम में […]

विज्ञापन
29 हजार वसुधा केंद्र करेंगे मदद
पटना : वसुधा केंद्रों पर एक रुपये देकर अब राज्य के मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं. राज्य के 29 हजार वसुधा केंद्रों पर मतदाताओं को सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गयी है. वसुधा केंद्र इस काम में मतदाताओं को मदद करेंगे. इपिक प्रिंटिंग का काम भी वसुधा केंद्रों पर ही किया जायेगा. मतदाताओं के लिए हर सेवा की अलग- अलग दर निर्धारित कर दी गयी है. बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 15 अक्तूबर से किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.
वसुधा केंद्रों पर मतदाता द्वारा फार्म छह में आवेदन पत्र के साथ नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर जीएसटी के साथ मात्र एक रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. इसी तरह से अप्रवासी भारतीयों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म छह ए में आवेदन को ऑनलाइन जमा कराने के लिए भी एक रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है.
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म सात में आवेदन अपलोड करने का शुल्क एक रुपया, मतदाता सूची में नाम और पता के संशोधन के लिए आवेदन पत्र फार्म आठ के भरने और अपलोड का शुल्क एक रुपया. इसी तरह नाम, बूथ संख्या, आवदेन की स्थिति, शिकायत की स्थिति, बीएलओ, डीइओ, इआरओ व सीइओ के पते की खोज करने के लिए एक रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है. आवेदन के ट्रैक करने, इपिक पर फोटो बदलने, फोटो का वेब कैमरा से तस्वीर लेने पर एक रुपया और उस तस्वीर को अपलोड करने पर अलग से एक रुपये देनें होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन