पटना : छात्रा के बेड के नीचे छुपा बैठा था युवक नींद खुली तो देख कर उड़े होशो-हवास
Updated at : 17 Sep 2019 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड मांटेसरी गली में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के कमरे में बेड के नीचे युवक रवि कुमार छुपा हुआ था. सोमवार की सुबह सात बजे जब छात्रा की नींद खुली तो युवक को देख कर उसके होशो-हवास उड़ गये और हो-हल्ला कर दिया. इस पर हॉस्टल […]
विज्ञापन
पटना : श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग रोड मांटेसरी गली में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा के कमरे में बेड के नीचे युवक रवि कुमार छुपा हुआ था. सोमवार की सुबह सात बजे जब छात्रा की नींद खुली तो युवक को देख कर उसके होशो-हवास उड़ गये और हो-हल्ला कर दिया. इस पर हॉस्टल के तमाम लोग जुट गये और युवक रवि कुमार को पकड़ लिया.
रवि कुमार उसी हॉस्टल के मेस में काम करता है. छात्रा की शिकायत पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया युवक पांच साल से मेस में काम कर रहा है. उसने बताया कि वह अपने गांव जा रहा था और डर के कारण कमरे में चला गया था. श्रीकृष्णापुरी थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि इस अवस्था में मिलने पर यह पूरी तरह स्पष्ट है कि युवक वहां छेड़खानी के उद्देश्य से या फिर चोरी करने के लिए छुपा हुआ था.
गर्मी लगने पर दरवाजा खुला छोड़ दिया था छात्रा ने : छात्रा कमरे में अकेले ही रहती है. वह अत्यधिक गर्मी लगने के कारण सोमवार की सुबह पांच बजे उठी और उसने दरवाजे को खोल दिया. इसके बाद वह फिर से सो गयी. वह सात बजे उठी और अपने चप्पल को खोजने लगी. इसी बीच उसकी नजर बेड के नीचे रहे युवक रवि पर पड़ गयी. अचानक रवि को देख कर वह डर से कांपने लगी और हो-हल्ला कर दिया. इसके बाद युवक को पकड़ लिया गया.
छात्रा ने छेड़खानी की नीयत से कमरे में प्रवेश करने का लगाया आरोप
छात्रा ने छेड़खानी की नीयत से कमरे में प्रवेश कर बेड के नीचे छिपने का आरोप लगाया है और लिखित शिकायत दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. श्रीकृष्णापुरी थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि छात्रा ने छेड़खानी की नीयत से बेड के नीचे छिपने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




