फुलवारीशरीफ : मौलाना बुद्धूचक गांव विकास से है कोसों दूर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अजीत फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ प्रखंड की सुईथा पंचायत अंतगर्त मौलाना बुद्धूचक गांव आज भी विकास से कोसों दूर है. दलितों का करीब पांच सौ परिवार आज भी गंदगी, बजबजाती नालियों, गली में पीसीसी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है. सात निश्चय योजना के तहत नल जल समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ […]
विज्ञापन
अजीत
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ प्रखंड की सुईथा पंचायत अंतगर्त मौलाना बुद्धूचक गांव आज भी विकास से कोसों दूर है. दलितों का करीब पांच सौ परिवार आज भी गंदगी, बजबजाती नालियों, गली में पीसीसी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है. सात निश्चय योजना के तहत नल जल समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ इन दलित परिवार को समुचित रूप से नहीं मिल पाया है. इस बस्ती के लोगों का आरोप है कि सरकार की विकास योजनाओं में दलितों के साथ भेदभाव होता है.
उन्हें उनके हक से वंचित रखा जाता है. मौलाना बुद्धूचक की इस दलित बस्ती की संकरी गलियाें में बहते नाले के गंदे पानी से होकर लोगों का आना-जाना विवशता है. इस बस्ती के लोगों को सही से खरंजा तक नसीब नहीं हो पाया है. लोगों ने बताया कि करीब पंद्रह से बीस वर्ष पहले कुछ गलियों में खरंजा लगा था, जो अब उखड़ चुका है. आधी-अधूरी गलियों में वर्षों पहले जो नाला बना वह भी टूट चुका है. इससे बरसात में इस बस्ती के लोगों की हालत दयनीय ही नहीं, बल्कि नारकीय हो जाती है.
इस दलित बस्ती के लोगों का कहना है कि मुखिया जी कहते हैं कि बस्ती के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया है, इसलिए यहां विकास का काम नहीं हुआ. दलित बस्ती के लोगों के आरोप को गलत बताते हुए मुखिया नवलेश सिंह ने कहा कि बस्ती के उत्थान के लिए पांच लाख राशि का काम वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति को पिछले साल और नौ लाख की राशि नल जल योजना के लिए दी गयी है. नल जल योजना का सही रूप से काम यहां नहीं हुआ है. आधे-अधूरे घरों में ही नल का जल का लाभ मिल पाया है. मुखिया जी सवाल करते हैं कि इनसे पहले इस पंचायत में मुखिया टुनटुन रजक, तारकेश्वर चौधरी व उमेश रविदास ने अपने कार्यकाल में इस बस्ती के लिए कोई राशि खर्च नहीं की.
मुखिया नवलेश सिंह ने कहा कि उनकी पंचायत में नौ वार्ड हैं. विकास योजना की राशि की कमी है. उन्हें जो राशि मिल रही है उसे सभी वार्डों में खर्च करना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन