बिहार में एनडीए का मुकाबला करने के लिए रघुवंश प्रसाद ने दिया विपक्षी पार्टियों के विलय का सुझाव

पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान करारी हार का सामना कर चुके विपक्षी दल आनेवाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को हराने की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के वयोवृद्ध नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने सभी विपक्षी दलों का विलय करने का एक […]
पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान करारी हार का सामना कर चुके विपक्षी दल आनेवाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को हराने की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल के वयोवृद्ध नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने सभी विपक्षी दलों का विलय करने का एक बार फिर सुझाव दिया.
रघुवंश प्रसाद ने दोबारा कहा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए सभी क्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन में विलय करना चाहिए. हालांकि, उनकी अपनी ही पार्टी में इस विचार को समर्थन मिलता नहीं दिख रहा है. उल्लेखनीय है कि बिहार में पांच दलों ने महागठबंधन बनाकर लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था, लेकिन उन्हें केवल एक सीट पर ही जीत मिली.
रघुवंश प्रसाद के सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए महागठबंधन के छोटे घटक हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि यह अच्छा विचार है. अगर राजद और अन्य घटक ‘हम’ में विलय करते हैं, तो हम उसका स्वागत करेंगे. उल्लेखनीय है कि ‘हम’ के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चेतावनी दे रहे हैं कि अगर महागठबंधन में उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वह अलग हो जायेंगे और अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




