कश्मीर में बख्तियारपुर के सपूत कमलेश शहीद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बख्तियारपुर : प्रखंड के लखनपुरा गांव के सपूत कमलेश कुमार उर्फ भोला (21 वर्ष) के कश्मीर के कुपवाड़ा में आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये. वह अनिल सिंह के बेटे थे. जवान कमलेश के शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके परिवार व गांव सहित जहां पूरे इलाके में मातम पसर गया. वहीं, […]

विज्ञापन
बख्तियारपुर : प्रखंड के लखनपुरा गांव के सपूत कमलेश कुमार उर्फ भोला (21 वर्ष) के कश्मीर के कुपवाड़ा में आंतकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये. वह अनिल सिंह के बेटे थे. जवान कमलेश के शहीद होने की सूचना मिलते ही उनके परिवार व गांव सहित जहां पूरे इलाके में मातम पसर गया.
वहीं, उनके पैतृक आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार कमलेश 14 महीने पहले ही सेना में भर्ती हुए थे. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग कुपवाड़ा में हुई थी. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपने हंसमुख चेहरे और मृदुल स्वभाव के कारण सबों के लाडले थे. उनकी मौत से लोग मर्माहत हैं. साथ ही लोगो को अपने सपूत की शहादत पर फक्र भी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन