बाढ़ : मनचलों से तंग छात्रा ने की जान देने की कोशिश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के आगे कूद रही थी, लोगों ने बचाया बाढ़ : कई महीनों से की जा रही मनचलों की हरकतों से तंग आकर बीए की छात्रा ने बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर पहुंचकर ट्रेन के आगे जान देने की कोशिश की. हालांकि, […]

विज्ञापन
बाढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ट्रेन के आगे कूद रही थी, लोगों ने बचाया
बाढ़ : कई महीनों से की जा रही मनचलों की हरकतों से तंग आकर बीए की छात्रा ने बाढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर पहुंचकर ट्रेन के आगे जान देने की कोशिश की. हालांकि, समय पर यात्रियों ने रेल पुलिस को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद तुरंत रेल पुलिस मौके पर पहुंची. बुढ़नीचक इलाके की निवासी युवती को अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंची. रेल थाने में उसे समझाया गया.
इसके बाद उसके अभिभावक को भी बुला कर समझाते हुए छात्रा को सौंप दिया गया. पीड़ित छात्रा का कहना है कि उसे गांव के ही कुछ दबंग मनचले कई महीनों से परेशान कर रहे हैं. उसके माता-पिता की भी बेरहमी से मनचलों ने पिटाई की थी. इस कारण कई महीने तक दोनों अस्पताल में इलाज कराते रहे. इस घटना में एक जनप्रतिनिधि की सरपरस्ती आरोपितों पर है. जनप्रतिनिधि द्वारा समझौता करने का उस पर दबाव भी दिया जा रहा है. इस मामले को लेकर बाढ़ थाने में भी केस दर्ज किया गया था, लेकिन पुलिस ने कोई भी सख्त कदम नहीं उठाया.
इस कारण मनचलों के हौसले बढ़ गये, अब तो उसका राह चलना भी मुश्किल हो रहा है. अब वह अपने जीवन की इस लाइलाज हो रही समस्या से तंग आ चुकी है. रेल पुलिस अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि छात्रा खुदकुशी की नीयत से प्लेटफाॅर्म पर आयी थी. दबंग मनचलों पर कार्रवाई को लेकर छात्रा वरीय पुलिस पदाधिकारियों के पास गुहार लगाने की दोबारा तैयारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन