पटना : दिग्विजय के बयान से कांग्रेस की मानसिकता फिर हुई उजागर : राजीव रंजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से निकाल देना चाहिए. इसकी वह मांग करते हैं. हिन्दू समाज के खिलाफ जहर उगलने के लिए कुख्यात इस कांग्रेसी नेता ने फिर एक बार हिन्दुओं को आतंकी और आइएसआइ का एजेंट बताया है. यह सरासर देश के बहुसंख्यक समाज का […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से निकाल देना चाहिए. इसकी वह मांग करते हैं. हिन्दू समाज के खिलाफ जहर उगलने के लिए कुख्यात इस कांग्रेसी नेता ने फिर एक बार हिन्दुओं को आतंकी और आइएसआइ का एजेंट बताया है.
यह सरासर देश के बहुसंख्यक समाज का अपमान है. वह कोई साधारण नेता नहीं हैं, बल्कि गांधी परिवार के खासमखास सिपहसालारों में एक हैं. यहां तक कि इन्हें राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु भी कहा जाता है. ये वही नेता हैं, जो ओसामा और हाफीज सईद जैसे कुख्यात आतंकियों को ‘जी’ और ‘साहब’ कहते हैं. पंरतु राष्ट्रवादी विचारधारा रखने वाले इनकी निगाह में आतंकी होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन