मोकामा : राजनीतिक पार्टी का फेक फेसबुक एकाउंट बनाया अनंत समर्थकों ने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोकामा : फेसबुक पर एक राजनीतिक पार्टी का फेक आइडी बना कर विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है. इस मामले में जदयू के मोकामा नगर अध्यक्ष ने अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी है. आरोप है कि पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है. […]
विज्ञापन
मोकामा : फेसबुक पर एक राजनीतिक पार्टी का फेक आइडी बना कर विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है. इस मामले में जदयू के मोकामा नगर अध्यक्ष ने अज्ञात लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी है.
आरोप है कि पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह किया जा रहा है. आम लोगों में भी भ्रम की स्थिति बन रही है. अनंत सिंह के समर्थक ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ओछी हरकत की है. इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
साइबर सेल को दी गयी सूचना
पुलिस सूत्रों का कहना है कि साइबर सेल को इसकी सूचना दी गयी है. जल्द ही फेक आइडी बनाने व गलत तरीके अपनाकर पोस्ट करने वाले इंटरनेट उपभोक्ता का पता चल जायेगा. बताया जा रहा है कि फेक आइडी में पार्टी की आलोचना की जा रही है.
एक अन्य पार्टी के नाम पर भी फेक आइडी का आरोप : दूसरी ओर, दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी आरोप है कि फेक आइडी बनाकर संगठन विरोधी और अनंत के समर्थन में पोस्ट डाले जा रहे हैं. इसका पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










