नौबतपुर : आपसी विवाद में चाकू मारकर अधेड़ की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर : गवाय चक, चकिया गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर एक अधेड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. मौत के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया जाता है कि गवाय चक, चकिया गांव के रहने वाले काली मांझी के बेटे वृंद मांझी (48) का उसके पट्टीदारों के […]
विज्ञापन
नौबतपुर : गवाय चक, चकिया गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर एक अधेड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. मौत के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. बताया जाता है कि गवाय चक, चकिया गांव के रहने वाले काली मांझी के बेटे वृंद मांझी (48) का उसके पट्टीदारों के साथ विवाद चल रहा था.
इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में गुरुवार को मारपीट हो गयी. मारपीट में पट्टीदार जल्लू मांझी ने उसे चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद घायल वृंद मांझी को मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में मृतक के पुत्र राकेश कुमार ने गांव के ही जल्लू मांझी को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं पुलिस हत्या के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










