पटना : पहले दिन 300 स्टूडेंट्स की हुई काउंसेलिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2019 9:33 AM
विज्ञापन
पटना : राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल, बीवी साइंस एवं निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए सेकेंड राउंड की काउंसेलिंग रविवार को शुरू हुई. सेकेंड राउंड की लगातार काउंसेलिंग रद्द होने के कारण स्टूडेंट्स परेशान थे. शनिवार को भी स्टूडेंट्स ने हंगामा किया था. दो दिन से लगातार स्टूडेंट्स बोर्ड का चक्कर […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, डेंटल, बीवी साइंस एवं निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए सेकेंड राउंड की काउंसेलिंग रविवार को शुरू हुई. सेकेंड राउंड की लगातार काउंसेलिंग रद्द होने के कारण स्टूडेंट्स परेशान थे. शनिवार को भी स्टूडेंट्स ने हंगामा किया था. दो दिन से लगातार स्टूडेंट्स बोर्ड का चक्कर लगा रहे थे. जिससे स्टूडेंट्स काफी नाराज थे. बोर्ड की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे थे.
रविवार को काउंसेलिंग के लिए पहुंचे स्टूडेंट्स ने काफी नाराजगी जाहिर की. परेशानियों के बीच पहले दिन करीब 300 स्टूडेंट्स बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) ऑफिस पहुंच कर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराया. बीसीइसीइ के ओएसडी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि काउंसेलिंग शुरू हो गयी है. पहले दिन करीब 300 लोगों ने काउंसेलिंग में शामिल हुए. काउंसेलिंग 27 अगस्त तक जारी रहेगी.
रविवार को सभी दिव्यंग स्टूडेंट्स को तथा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट मिले यूआर 101 से लेकर यूआर 530 मेरिट लिस्ट वाले स्टूडेंट्स को सुबह नौ बजे बुलाया गया था. जबकि दोपहर 2 बजे सरकारी मेडिकल कॉलेज एलॉट हुए यूआर 531 से लेकर 777 वाले स्टूडेंट्स को बुलाया गया था. वहीं, 26 और 27 अगस्त को स्टूडेंट्स को बुलाया गया है.
बोर्ड ने कहा कि अगर कोई स्टूडेंट्स 25 से 27 तक किसी भी वक्त बीसीइसीइ ऑफिस पहुंचते हैं और उचित कारण बताते हैं और दिखाते हैं तो उनका डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कर एडमिशन ले सकते हैं. इस राउंड के बाद मॉप अप काउंसेलिंग भी आयोजित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










