ePaper

पटना सिटी : तख्त साहिब में सजेगा कीर्तन दरबार, आज पाकिस्तान से आयेगा नगर कीर्तन

Updated at : 24 Aug 2019 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : तख्त साहिब में सजेगा कीर्तन दरबार, आज पाकिस्तान से आयेगा नगर कीर्तन

पहुंच रही है संगत नगर कीर्तन को राजभवन में दिया जायेगा गार्ड ऑफ आर्नर पटना सिटी : सिख पंथ के संस्थापक प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित ननकाना साहिब पाकिस्तान से निकला नगर कीर्तन के शनिवार की शाम दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली […]

विज्ञापन
पहुंच रही है संगत
नगर कीर्तन को राजभवन में दिया जायेगा गार्ड ऑफ आर्नर
पटना सिटी : सिख पंथ के संस्थापक प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित ननकाना साहिब पाकिस्तान से निकला नगर कीर्तन के शनिवार की शाम दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचेगा.
इससे पहले प्रबंधक कमेटी व सिख संगत की ओर से सगुना मोड़ पर नगर कीर्तन का स्वागत किया जायेगा. प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित, महासचिव महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन व सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि सगुना मोड़ से बेली रोड के रास्ते नगर कीर्तन राजभवन मार्ग होते चितकोहरा ओवर ब्रिज आयेगा. राजभवन में अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन को गार्ड ऑफ आर्नर दिया जायेगा.
इसके बाद वहां से नगर कीर्तन चितकोहरा गोलंबर पहुंचेगा, जहां संगत स्वागत करेगी. इसके बाद अनिसाबाद गोलंबर से बेऊर मोड़ होते हुए एनएच 30 के रास्ते जीरो माइल बड़ी पहाड़ी आयेगा. यहां से महात्मा गांधी सेतु होते हुए गायघाट पहुंच बड़ी संगत गुरुद्वारा होते हुए पुरानी सिटी कोर्ट व पश्चिम दरवाजा होते हुए सोनार टोली गुरुद्वारा पहुंचेगा. यहां से बैंड बाजों व पंज प्यारों की अगुआई में झूलते निशान साहिब के साथ नगर कीर्तन जुलूस निकाला जायेगा, जो तख्त साहिब तक आयेगा.जुलूस में गतका पार्टी व स्कूली बच्चों का मार्च पास्ट भी होगा. इसके बाद यहां पर संगत दर्शन करेगी.
फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह भी होंगे शामिल
नगर कीर्तन के पटना साहिब पहुंचने को लेकर शनिवार को तख्त साहिब में विशेष दीवान का आयोजन किया गया है. इसमें फतेहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह शामिल होंगे.
इनके अलावा अमृतसर से रागी सुखविंदर सिंह व हरविंदर सिंह के साथ तख्त साहिब के रागी जत्थों की ओर से भजन कीर्तन किया जायेगा. महासचिव ने बताया कि नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए झारंखड के जमशेदपुर, धनबाद, रांची, हजीराबाग, दरभंगा, कटिहार, मुजफ्फरपुर व किशनगंज समेत प्रदेश भर से सिख संगत तख्त साहिब पहुंच रही है. शनिवार की सुबह वाराणसी से नगर कीर्तन पटना साहिब के लिए रवाना होगी. इसके लिए भूपिंदर सिंह साधु के साथ संगतों का एक जत्था तख्त साहिब से भेजा गया है, जो वाराणसी से सासाराम गुरुद्वारा होते हुए नगर कीर्तन को तख्त साहिब लायेगा.
नगर कीर्तन के शाम पांच बजे तक सगुना मोड़ आने की संभावना है. नगर कीर्तन के स्वागत के लिए एक दर्जन जगहों पर मार्ग में तोरणद्वार निर्माण कराया गया है. 25 अगस्त रविवार को नगर कीर्तन राजगीर स्थित शीतलकुंड गुरुद्वारा पहुंचेगा. वहां गतका दल का प्रदर्शन व कीर्तन दरबार का आयोजन होगा. इसके बाद वहां से झारखंड के लिए रवाना हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन