पटना : अनंत सिंह के सरकारी आवास पर पसरा था सन्नाटा

Updated:
विज्ञापन

पटना : सोमवार को अनंत सिंह के एक माल रोड स्थित सरकारी आवास में सन्नाटा पसरा हुआ था. पूरे आवास में मात्र एक-दो कर्मचारी थे.इसके साथ ही आवास के सामने लॉन में आठ-दस कुर्सियां लगी थी. लेकिन वो भी खाली थी. पत्नी नीलम देवी भी अावास पर नहीं थी और कुछ काम से बाहर निकली […]

विज्ञापन
पटना : सोमवार को अनंत सिंह के एक माल रोड स्थित सरकारी आवास में सन्नाटा पसरा हुआ था. पूरे आवास में मात्र एक-दो कर्मचारी थे.इसके साथ ही आवास के सामने लॉन में आठ-दस कुर्सियां लगी थी. लेकिन वो भी खाली थी. पत्नी नीलम देवी भी अावास पर नहीं थी और कुछ काम से बाहर निकली हुई थी. आवास के गैराज में पांच-छह लक्जरी वाहन लगाये हुए थे. लेकिन वहां आज किसी का आना-जाना नहीं हुआ.
वहां रहने वाले कर्मचारी ही मौजूद थे. आवास से पुलिस का पहरा भी हटा लिया गया था. रविवार को आवास पर काफी संख्या में पुलिस की तैनाती थी. लेकिन जैसे ही सचिवालय थाने में दर्ज केस में नीलम देवी ने जमानत ले ली तो वहां से पुलिस बल को भी हटा दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन