पटना जीपीओ घोटाला : सहायक डाकपाल ने जमा किये रूपये 30 लाख, आज भी महिला कर्मचारी को जिम्मेदारी नहीं दी
Updated at : 18 Aug 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

तीन अन्य ने 60 लाख जमा कराये पटना : पटना जीपीओ घोटाले में शामिल सहायक डाकपाल राजेश कुमार शर्मा ने शनिवार को 30 लाख से अधिक रुपये सरकारी खाते में जमा दिया है. इसके पूर्व काउंटर क्लर्क मुन्ना कुमार और दो अन्य निलंबित कर्मचारी ने अब तक 60 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा करा […]
विज्ञापन
तीन अन्य ने 60 लाख जमा कराये
पटना : पटना जीपीओ घोटाले में शामिल सहायक डाकपाल राजेश कुमार शर्मा ने शनिवार को 30 लाख से अधिक रुपये सरकारी खाते में जमा दिया है. इसके पूर्व काउंटर क्लर्क मुन्ना कुमार और दो अन्य निलंबित कर्मचारी ने अब तक 60 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा करा चुका है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार शर्मा के सावधि खाते में 30 लाख रुपये जमा था. उसको निकाल कर सूद सहित लगभग 30.60 लाख रुपये सरकारी खाते में जमा किया है. मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार के बाद राजेश कुमार शर्मा पर पटना जीपीओ प्रशासन से पैसे वापस करने का दबाव है. निलंबित कर्मचारी पैसे जमा करा रहे हैं. हालांकि पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद ने राजेश कुमार शर्मा के द्वारा पैसा जमा होने की बात से अनभिज्ञता जाहिर की.
आज भी महिला कर्मचारी को जिम्मेदारी नहीं दी
लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी तीन महिला कर्मचारियों को जिम्मेवारी नहीं सौंपा गया है. जबकि योगदान चार दिन पहले दे चुकी है. लेकिन उन्हें आज तक फिनाकल का आइडी पासवर्ड नहीं मिला है जिसके कारण उनको काउंटर की जिम्मेवारी नहीं सौंपी गयी है. तबादला होने के बाद एसबी ब्रांच का काम काज काफी प्रभावित है. लोगों के खाते अपटेड नहीं हो रहे है और न ही समय पर चेक जारी हो रहे है.
चीफ पोस्ट मास्टर से मिले डाक एजेंट
घोटाले के बाद एसबी ब्रांच से हटाये गये कर्मचारियों के कारण कामकाज काफी प्रभावित है. इससे सबसे अधिक परेशानी डाक विभाग से जुड़े सौ से अधिक एजेंटों को हो रहा है, क्योंकि वे अपने ग्राहकों के खाते से संबंधित काम नहीं करा पा रहे हैं. डाक एजेंटों ने आज पटना जीपीओ के चीफ पोस्ट मास्टर से मिल कर समस्या और परेशानियों से अवगत कराया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार से कामकाज पूरी तरह सामान्य हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




