पटना : पीपीयू में छह अन्य विषयों में भी पीएचडी के लिए दी गयी अनुमति
Updated at : 18 Aug 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में छात्रों के भारी विरोध के बाद 11 विषयों के अलावा छह अन्य विषयों में भी पीएचडी की अनुमति मगध विश्वविद्यालय से प्री-पीएचडी कोर्स उतीर्ण छात्रों को दे दी गयी. इन विषयों में दर्शनशास्त्र, उर्दू, संस्कृत, भूगोल, गृह विज्ञान व समाजशास्त्र शामिल है. छात्र ऑनलाइन आवेदन विवि के वेबसाइट पर कर […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में छात्रों के भारी विरोध के बाद 11 विषयों के अलावा छह अन्य विषयों में भी पीएचडी की अनुमति मगध विश्वविद्यालय से प्री-पीएचडी कोर्स उतीर्ण छात्रों को दे दी गयी. इन विषयों में दर्शनशास्त्र, उर्दू, संस्कृत, भूगोल, गृह विज्ञान व समाजशास्त्र शामिल है. छात्र ऑनलाइन आवेदन विवि के वेबसाइट पर कर सकते हैं. छह सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है. लेकिन इसके लिए मगध विश्वविद्यालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट अनिवार्य है. सौ रुपये ऑनलाइन फीस छात्रों को इसके लिए जमा करना होगा.
पीपीयू में पीजी में ऑनलाइन आवेदन 20 अगस्त तक
पटना. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के द्वारा पीजी में ऑनलाइन आवेदन के लिए 20 अगस्त तक आवेदन करना है. प्रतिकुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने कहा कि यूजी में च्वाइस फिलिंग समाप्त हो गयी है. जल्द ही काउंसेलिंग की तिथि जारी की जायेगी. वोकेशनल कोर्स की तिथि भी जल्द जारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




