पटना : राज्यपाल से डीजीपी ने की मुलाकात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्यपाल फागू चौहान से शुक्रवार को राजभवन में राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शिष्टाचार मुलाकात की. डीजीपी ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ समर्पित कर उनका अभिंदन किया. वहीं, राज्यपाल–सह–कुलाधिपति फागू चौहान से तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो वीसी झा, मुंगेर विवि के कुलपति प्रो आरके वर्मा तथा पूर्णिया विवि के कुलपति […]
विज्ञापन
पटना : राज्यपाल फागू चौहान से शुक्रवार को राजभवन में राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शिष्टाचार मुलाकात की. डीजीपी ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ समर्पित कर उनका अभिंदन किया. वहीं, राज्यपाल–सह–कुलाधिपति फागू चौहान से तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो वीसी झा, मुंगेर विवि के कुलपति प्रो आरके वर्मा तथा पूर्णिया विवि के कुलपति प्रो राजेश सिंह ने भी शिष्टाचार मुलाकात की. पूर्व मंत्री डाॅ भीम सिंह भी राजभवन में राज्यपाल से मिले तथा उन्हें अपनी पुस्तक महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर समर्पित की.
बिहार आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष डाॅ चंद्रिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की. राज्यपाल से मिलने वालों में बिहार भाजपा के पूर्व महासचिव सुधीर कुमार शर्मा तथा पत्रकार आशुतोष नाथ आदि भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










