जदयू के कार्यकर्ता 15 को लगायेंगे एक-एक पौधा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के नेता और कार्यकर्ता 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के बाद सभी बूथ, पंचायत, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर एक-एक पौधा लगायेंगे. साथ ही अपनी-अपनी जमीन पर कम से कम पांच पौधा लगाकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे. इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और राष्ट्रीय महासचिव […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के नेता और कार्यकर्ता 15 अगस्त को झंडोत्तोलन के बाद सभी बूथ, पंचायत, प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर एक-एक पौधा लगायेंगे. साथ ही अपनी-अपनी जमीन पर कम से कम पांच पौधा लगाकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेंगे. इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने निर्देश दिया है. यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने रविवार को दी. पार्टी के प्रदेश महासचिव ने कहा कि सामाजिक सरोकार को लेकर जदयू और इसके नेता नीतीश कुमार की अलग पहचान रही है.
पर्यावरण को लेकर वे संवेदनशील हैं. इसे लेकर नौ अगस्त को उन्होंने जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की है. जदयू देश की पहली राजनीतिक पार्टी है जिसने पौधारोपण को पार्टी के सदस्यता अभियान से जोड़ा.
सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक : जदयू के सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर रविवार को वर्कर सेल के राज्य कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें आगे की रणनीति पर विचार किया गया. बैठक का आयोजन प्रदेश मुख्यालय में किया गया.
बैठक का उद्घाटन राज्य के पूर्व श्रम मंत्री और वर्तमान सांसद दुलारचन्द्र गोस्वामी ने किया. बैठक की अध्यक्षता वर्कर सेल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाॅर्ज एवं संचालन अनुप सिंह ने किया. बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, शशिकान्त पांडेय, प्रमोद कुमार, शिवजी यादव, डाॅ नवीन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता चंद्र प्रकाश भारती, शिवशंकर सिंह, मधुकर कुमार आिद मौजूद रहे.
राहुल खंडेलवाल को अतिरिक्त प्रभार
पटना : बिहार प्रदेश युवा जदयू के अध्यक्ष सह टेकारी विधायक अभय कुशवाहा द्वारा पटना महानगर युवा जदयू अध्यक्ष राहुल खंडेलवाल को पटना जिला ग्रामीण युवा जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
पटना जिला में युवा जदयू संगठन की मजबूती के लिए तेजी से काम करने को कहा गया. इस अवसर पर रविवार को युवा जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल, पंकज सिंह, ओमप्रकाश सिंह सेतु, सुशील उपाध्याय, संजीव झा, पप्पू कुमार, कमलेश शर्मा, गुड्डू सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी.
राहुल खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय महासचिव जदयू सह राज्यसभा में संसदीय दल नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार प्रदेश युवा जदयू अध्यक्ष अभय कुशवाहा सहित सभी वरीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










