पटना : पटना के बीएसएनएल कर्मी को हथियार के बल पर लूटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : महनार स्टेशन रोड स्थित संयुक्त अनुमंडल कार्यालय के समीप दो थानों की पुलिस की मौजूदगी में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात हथियार के बल पर बीएसएनएल कर्मी की बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिये. यह घटना तब हुई […]
विज्ञापन
पटना : महनार स्टेशन रोड स्थित संयुक्त अनुमंडल कार्यालय के समीप दो थानों की पुलिस की मौजूदगी में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात हथियार के बल पर बीएसएनएल कर्मी की बाइक, नकदी और मोबाइल लूट लिये. यह घटना तब हुई जब कर्मी पटना स्थित कार्यालय में ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था. घटना महनार थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गुड्डू कुमार सिंह के साथ हुई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात महनार स्टेशन रोड के संयुक्त अनुमंडल कार्यालय के पास पहले से घात लगाये चार अपराधी बैठे हुए थे. जैसे ही गुड्डू वहां पहुंचा कि हथियार के बल पर अपराधियों ने उसकी बाइक को रोक लिया. इसके बाद उसकी पैशन प्रो बाइक, मोबाइल फोन और पांच सौ रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी महनार बाजार की ओर निकल भागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










