अब इएनटी व डेंटिस्ट भी करेंगे इमरजेंसी में ड्यूटी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सेंट्रल इमरजेंसी में अब इएनटी व दंत विभाग के डॉक्टर भी ड्यूटी देंगे. डिस्पले बोर्ड लगा कर ऑन ड्यूटी वाले डॉक्टरों के नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाये ताकि मरीजों को भी पता चल सके कि तीनों पालियों में किन-किन डॉक्टरों की ड्यूटी है. यह […]
विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सेंट्रल इमरजेंसी में अब इएनटी व दंत विभाग के डॉक्टर भी ड्यूटी देंगे. डिस्पले बोर्ड लगा कर ऑन ड्यूटी वाले डॉक्टरों के नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाये ताकि मरीजों को भी पता चल सके कि तीनों पालियों में किन-किन डॉक्टरों की ड्यूटी है. यह आदेश शनिवार को प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता व अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर ने अस्पताल के निरीक्षण क्रम में दिया.
प्राचार्य व अधीक्षक ने अस्पताल के इमरजेंसी, ओटी, गायनी,मेडिसिन, शिशु रोग विभाग, सर्जरी, आर्थो, इनएटी व नेत्र विभाग समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दरम्यान कई चिकित्सक व कर्मी गायब मिले. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने विभागाध्यक्ष को कार्रवाई का आदेश दिया. प्राचार्य ने कहा कि अस्पताल में ड्रेस कोड का पालन नहीं होता है.
ऐसे में डॉक्टर एप्रॉन विथ बैच के साथ व चतुर्थवर्गीय कर्मी अपने ड्रेस के साथ कार्य करें, नहीं तो वर्दी भत्ता रोका जायेगा. प्राचार्य ने सर्जरी, गायनी, मेडिसिन, निश्चेतना शिशु विभाग व सेंट्रल ुइमरजेंसी में ऑन ड्यूटी वाले चिकित्सकों के नाम व मोबाइल नंबर डिस्पले बोर्ड में दर्ज करने को कहा.
इतना ही नहीं अस्पताल के डॉक्टर व कर्मी तब तक ड्यूटी ऑफ नहीं करेंगे, जब तक रिलिवर नहीं आ जाता है. इसके लिए पंजी मेंटेन कर मॉनीटिंग की जायेगी. प्राचार्य ने कहा कि उपरकण में खराबी होने पर लिख कर दें ताकि बीएमआइसीएल को लिखा जा सके. साफ- सफाई व कचरा प्रबंधन पर भी निगरानी होगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










