पटना : राजद नौ अगस्त को शुरू करेगा अपना सदस्यता अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद नौ अगस्त से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान की तैयारी में जोरशोर से जुटा है. पार्टी ने अपने अभियान में थोड़ा बदलाव किया है. पहले के तय कार्यक्रम के अनुसार पटना राज्य मुख्यालय की जगह अब नौ अगस्त को राज्य के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों में एक साथ सदस्यता अभियान शुरू करेगा. […]
विज्ञापन
पटना : राजद नौ अगस्त से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान की तैयारी में जोरशोर से जुटा है. पार्टी ने अपने अभियान में थोड़ा बदलाव किया है.
पहले के तय कार्यक्रम के अनुसार पटना राज्य मुख्यालय की जगह अब नौ अगस्त को राज्य के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों में एक साथ सदस्यता अभियान शुरू करेगा. पहले तय था कि प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नौ अगस्त को सदस्यता अभियान की शुरूआत होनी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित होंगे. प्रदेश कार्यालय में भी कार्यक्रम होगा. पार्टी की तरफ से सभी प्रखंड में सदस्यता फाॅर्म भेजे जा रहे हैं.
पार्टी के सह चुनाव अधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि राज्य के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों में एक साथ नौ अगस्त से सदस्यता अभियान शुरू होगा. पार्टी की प्राथमिक इकाई अब बूथ होगी. पार्टी ने कम से कम 15 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन