पटना : सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहा फूड कोर्ट, 15 तक का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना जंक्शन पर आने वाले यात्रियों को असुविधा नहीं हो, इसको लेकर तीन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. इसमें जंक्शन के मुख्य गेट के पूर्वी छोर पर एस्केलेटर, जनरल टिकट काउंटर को वेटिंग हॉल में तब्दील करना और सर्कुलेटिंग एरिया में फूड कोर्ट का निर्माण शामिल है. इन तीनों योजनाओं को […]

विज्ञापन
पटना : पटना जंक्शन पर आने वाले यात्रियों को असुविधा नहीं हो, इसको लेकर तीन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. इसमें जंक्शन के मुख्य गेट के पूर्वी छोर पर एस्केलेटर, जनरल टिकट काउंटर को वेटिंग हॉल में तब्दील करना और सर्कुलेटिंग एरिया में फूड कोर्ट का निर्माण शामिल है.
इन तीनों योजनाओं को 15 अगस्त से पहले पूरा करना है, ताकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्घाटन किया जा सके. शनिवार को दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने तिलैया जंक्शन जाने के क्रम में जंक्शन पर चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नवनिर्मित वेटिंग हॉल, एस्केलेटर और फूड कोर्ट का जायजा लिया. फूड कोर्ट का निर्माण कर रही एजेंसी को सख्त निर्देश दिया कि 15 अगस्त से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लें.
गौरतलब है कि जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के पूर्वी छोर पर जी प्लस दो तल्ले के फूड कोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है, जहां दो दर्जन से अधिक खान-पान के स्टॉल होंगे. वहीं, डीआरएम ने स्टेशन डायरेक्टर को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा में एस्केलेटर व वेटिंग हॉल बनाने का काम पूरा करें.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन