पटना :16 से पटना जीपीओ के कर्मियों को आइकार्ड पहनना होगा अनिवार्य
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना :पटना जीपीओ के कर्मचारी व अधिकारी 16 अगस्त से बदले-बदले से नजर आयेंगे. इस कड़ी में पटना जीपीओ प्रशासन ने अधिकारी कर्मियों के लिए आइकार्ड पहनना अनिवार्य होगा. चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत लोगों के प्रवेश करने की सूचना लगातार मिल रही थी. इसे पटना जीपीओ ने […]
विज्ञापन
पटना :पटना जीपीओ के कर्मचारी व अधिकारी 16 अगस्त से बदले-बदले से नजर आयेंगे. इस कड़ी में पटना जीपीओ प्रशासन ने अधिकारी कर्मियों के लिए आइकार्ड पहनना अनिवार्य होगा. चीफ पोस्ट मास्टर राजदेव प्रसाद ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत लोगों के प्रवेश करने की सूचना लगातार मिल रही थी. इसे पटना जीपीओ ने काफी गंभीरता से लिया है. इसी के मद्देनजर यहां के हर कर्मचारी और अधिकारी को आइकार्ड देने का फैसला लिया गया है.
उन्होंने बताया कि यह कार्ड यूनिक कोड से युक्त होगा, जिसमें कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा ब्योरा होगा. 16 अगस्त से प्रतिबंधित क्षेत्र में भी कर्मचारी व अधिकारी बिना आइकार्ड के प्रवेश नहीं करेंगे. आदेश का पालन नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. प्रसाद ने बताया कि पटना जीपीओ में 175 कर्मचारी और अधिकारी हैं, जबकि 125 पोस्टमैन कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि कैजुअल वर्कर के लिए अलग से आइकार्ड जारी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










