पटना : तीन वर्षों से नहीं मिल रही कन्या विवाह योजना की राशि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : नगर निगम क्षेत्र में कई सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. इसके अलावा जिला स्तर पर मिलने वाली कई सुविधाएं भी बंद हो चुकी है. इन्हीं मुद्दे को लेकर मेयर सीता साहू ने डीएम कुमार रवि से समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया है. मेयर की ओर से […]
विज्ञापन
पटना : नगर निगम क्षेत्र में कई सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. इसके अलावा जिला स्तर पर मिलने वाली कई सुविधाएं भी बंद हो चुकी है.
इन्हीं मुद्दे को लेकर मेयर सीता साहू ने डीएम कुमार रवि से समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया है. मेयर की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि बीते तीन सालों से राजधानी के शहरी क्षेत्रों में बालिकाओं को कन्या विवाह योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
पारिवारिक लाभ की राशि भी नहीं मिल रही है. वहीं, शहरी क्षेत्र में राशन उठाव को लेकर भी समस्या है. दुकानदार रोजाना दुकानें नहीं खोलते हैं. आपूर्ति भी कम हो रही है. इसके अलावा अनुमंडल व प्रखंड कार्यालयों में नये आधार कार्ड निर्माण का काम बंद कर दिया गया है. केवल सुधार की प्रक्रिया चल रही है. इस कारण भी लोगों को समस्या हो रही है.
आवेदन निबटाने में आठ माह
मेयर के गुहार में सबसे बड़ी शिकायत आरटीपीएस काउंटर पर होने वाले आवेदनों के निबटारे को लेकर है. मेयर ने अपने लिखित रिपोर्ट में 42 दिन अधिकतम अवधि में निष्पादित होने वाले आवेदनों के निबटाने में छह से आठ माह का समय लग रहा है. डीएम अपने स्तर से इसकी समीक्षा करें. इसके अलावा आयुष्मान फाॅर्म प्रपत्र में आवेदन का पता नहीं होने से कारण आवेदनों को परेशानी हो रही है. आयुष्मान प्रपत्र फाॅर्म व बीपीएल सूची में अंतर होने की भी समीक्षा करने का आग्रह किया गया है.
इन मुद्दों के निबटारे का आग्रह
– नये राशन कार्ड के लिए आवेदन की शुरुआत की जाये.
– 24 माह के पार्षदों को नहीं मिल रहा कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि.
– खाताधारकों के बैंक खाते में न्यूनतम राशि होने के कारण जब राशि आती है, तो पैसा कट जाती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन