एनएमसीएच : काम पर लौटे जूनियर डॉक्टर, भीड़ से अफरा-तफरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ बुधवार की सुबह से हड़ताल पर रहे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर गुरुवार को काम पर लौट आये. गुरुवार को ओपीडी की सेवा व ऑपरेशन का काम सामान्य ढंग से हो सका. हालांकि, मरीजों की बढ़ी भीड़ के कारण पंजीयन काउंटर पर गुरुवार को […]
विज्ञापन
पटना सिटी : नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ बुधवार की सुबह से हड़ताल पर रहे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर गुरुवार को काम पर लौट आये. गुरुवार को ओपीडी की सेवा व ऑपरेशन का काम सामान्य ढंग से हो सका. हालांकि, मरीजों की बढ़ी भीड़ के कारण पंजीयन काउंटर पर गुरुवार को फिर अफरा-तफरी मची रही.
आपके शहर में
विज्ञापन
कर्मियों की मानें तो गुरुवार को 2700 मरीजों का इलाज किया गया. गुरुवार को जितने भी ऑपरेशन रखे गये थे, सभी का ऑपरेशन किया गया. चिकित्सकों की मानें तो लगभग दो दर्जन से अधिक मरीजों के ऑपरेशन हुए. अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि अस्पताल में उपचार सामान्य ढंग से हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन