पटना : पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन बोर्ड की बैठक मंगलवार को

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तय होगा कि एजेंसी को कैसे चुना जाये पटना : पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) बोर्ड की बैठक छह अगस्त (मंगलवार) को निर्धारित की गयी है. बोर्ड की बैठक में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जायेगी. बोर्ड को ही तय करना है कि मेट्रो प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन का काम किसी […]

विज्ञापन
तय होगा कि एजेंसी को कैसे चुना जाये
पटना : पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) बोर्ड की बैठक छह अगस्त (मंगलवार) को निर्धारित की गयी है. बोर्ड की बैठक में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की जायेगी. बोर्ड को ही तय करना है कि मेट्रो प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन का काम किसी एजेंसी को नोमि���ेशन से दिया जाये या टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चुनाव किया जाये. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गयी समीक्षा में नोमिनेशन को लेकर एक आम राय उभरी थी कि पटना मेट्रो का क्रियान्वयन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से कराया जाये. पीएमआरसीएल के गठन के बाद इसके क्रियान्वयन का अधिकार उसके बोर्ड के पास है.
बोर्ड को यह अधिकार है कि वह एजेंसी का चयन करे. मंगलवार को एजेंसी के चयन मामले पर पूरी चर्चा की जायेगी. बोर्ड में निर्णय लिया जाता है कि पटना मेट्रो परियोजना का कार्य डीएमआरसीएल द्वारा कराया जाना है तो इससे बोर्ड में पारित कराना होगा. संबंधित प्रस्ताव सरकार को भेजा जायेगा. सूत्रों का कहना है कि बोर्ड की बैठक में पूर्व से ही मेट्रो के क्रियान्वयन के एजेंडा को निर्धारित किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन