सृजन घोटाला : आरोपित बैंक मैनेजर चेन्नई से गिरफ्तार
Updated at : 02 Aug 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीबीआइ ने सृजन घोटाले के आरोपित बैंक मैनेजर देव शंकर मिश्रा को गुरुवार की सुबह तमिलनाडु के शिवगंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया. वर्तमान में वह वहां इंडियन बैंक के जोनल कार्यालय में चीफ मैनेजर के पद पर तैनात थे. उन पर आरोप है कि 2009 से 2017 के दौरान जब वह भागलपुर […]
विज्ञापन
पटना : सीबीआइ ने सृजन घोटाले के आरोपित बैंक मैनेजर देव शंकर मिश्रा को गुरुवार की सुबह तमिलनाडु के शिवगंगा जिले से गिरफ्तार कर लिया. वर्तमान में वह वहां इंडियन बैंक के जोनल कार्यालय में चीफ मैनेजर के पद पर तैनात थे.
उन पर आरोप है कि 2009 से 2017 के दौरान जब वह भागलपुर के सबौर स्थित शाखा में इंडियन बैंक के मैनेजर थे, तब उन्होंने भागलपुर के डीडीसी के सरकारी बैंक एकाउंट से 8.79 करोड़ से ज्यादा रुपये को सृजन महिला सहकारिता समिति के बैंक खाते में अवैध रूप से ट्रांसफर कर दिये थे. 2017 में मामला उजागर होने के बाद संबंधित मैनेजर ने अपना ट्रांसफर आनन-फानन में तमिलनाडु के इस सुदूरवर्ती इलाके में करवा लिया था.
सीबीआइ के पटना कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर रखा था. सीबीआइ ने जब सृजन घोटाले की जांच अगस्त, 2017 में शुरू की, तो यह बात सामने आयी थी.
इसके बाद सीबीआइ ने अपनी एफआइआर में बैंक मैनेजर देव शंकर मिश्रा को नामजद अभियुक्त बनाया था. लेकिन इसके बाद से वह लगातार ट्रेसलेस चल रहे थे. सीबीआइ इसके बाद से इसकी लगातार तलाश कर रही थी. इनकी गिरफ्तारी सृजन मामले में एक अहम कड़ी मानी जा रही है.
मैनेजर से पूछताछ में उनलोगों के नाम भी सामने आने की संभावना है, जिनके बैंक खातों में सरकारी राशि ट्रांसफर की गयी है. साथ ही सृजन के बैंक खातों से किन-किन के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाती थी, इस तरह से सरकारी राशि के बंदरबांट के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है. प्राप्त सूचना के अनुसार, जल्द ही सीबीआइ उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




