पटना : अवैध कफ सिरप के साथ पकड़े गये तीनों आरोपित भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

पटना : ट्रांसपाेर्ट कंपनी के पास से बिना बिलिंग के कफ सिरप बरामद किये जाने के बाद गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इसमें ट्रांसपोर्टर मुकेश और दो सप्लायर सुरेश, कमलेश शामिल हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कफ सिरप को गोरखपुर से पटना के लिए […]

विज्ञापन
पटना : ट्रांसपाेर्ट कंपनी के पास से बिना बिलिंग के कफ सिरप बरामद किये जाने के बाद गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इसमें ट्रांसपोर्टर मुकेश और दो सप्लायर सुरेश, कमलेश शामिल हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि कफ सिरप को गोरखपुर से पटना के लिए बुक कराया गया था और पटना से इसे अररिया भेजने की तैयारी थी.
पटना पुलिस गोरखपुर में इसकी जड़ें खंगालेगी. पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि छानबीन की जा रही है. पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस टीम गोरखपुर भी जायेगी. दरअसल पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि जो कफ सिरप बरामद हुए हैं, वह गोरखपुर में बनते हैं या वहां भी इसे कहीं से सप्लाइ किया जाता है. पटना के जीएम रोड की तरह गोरखपुर में भालोटिया मार्केट दवा की मंडी है. सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर के ग्रामीण इलाके में कफ सिरप को देसी अंदाज में तैयार किया जाता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन