पटना : पीपीयू में स्नातक की 41,898 सीटों के लिए कोई दावेदार नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अमित कुमार पटना : पाटलिपुत्र विवि की ओर से स्नातक में सेंट्रलाइज्ड नामांकन लिया जाना विवि के लिए सिरदर्द बन गया है. विवि के 70 कॉलेजों में 1,04483 सीटों के लिए एक लाख 10 हजार आवेदन आये थे. दो लिस्ट के नामांकन के बाद अभी तक 56,385 का नामांकन हो चुका है, जबकि विवि के […]
विज्ञापन
अमित कुमार
पटना : पाटलिपुत्र विवि की ओर से स्नातक में सेंट्रलाइज्ड नामांकन लिया जाना विवि के लिए सिरदर्द बन गया है. विवि के 70 कॉलेजों में 1,04483 सीटों के लिए एक लाख 10 हजार आवेदन आये थे. दो लिस्ट के नामांकन के बाद अभी तक 56,385 का नामांकन हो चुका है, जबकि विवि के पास अभी भी 48,098 सीटें खाली हैं. शनिवार रात को जो थर्ड लिस्ट जारी की गयी है, उसमें सिर्फ 6200 छात्रों की ही सूची जारी की गयी है. यानी कि अभी भी विवि की 41,898 सीटों के लिए कोई दावेदार ही नहीं है.
क्यों आयी एेसी स्थिति : जानकार बताते हैं विवि को भी ऐसी उम्मीद नामांकन से पहले नहीं थी. पहले ग्रामीण क्षेत्र के कम ही लड़के पटना के कॉलेजों में आवेदन करते थे. क्योंकि वे बार-बार पटना आने की स्थिति में नहीं
रहते थे. लेकिन, इस बार ऑनलाइन मौका मिलने पर उन्होंने भी राजधानी के ही प्रमुख कॉलेजों को ऑप्शन चुन लिया. छात्रों ने बहुत कम काॅलेजों के लिए अपने च्वाॅइस दिये थे. दोबारा पोर्टल खोलने का भी कुछ खास असर नहीं पड़ा. अब तक जो जानकारी मिल रही है उसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेजों में ज्यादातर में आधे से भी अधिक सीटें खाली हैं. जबकि, राजधानी के प्रमुख कॉलेजों में सीटें फुल हो चुकी हैं.
विवि की ज्यादातर सीटों को भरा जायेगा
छात्र-छात्राओं की ओर से सीमित च्वॉइस दिये जाने की वजह से सिर्फ 6200 सीटों के लिए ही लिस्ट जारी किया जा सका है. अब स्पॉट राउंड जो 26 जुलाई से शुरू होगा, उसी में उम्मीद करते हैं कि विवि की ज्यादातर सीटों को भरा जायेगा.
प्रणय कुमार, असिस्टेंट एग्जाम कंट्रोलर, पीपीयू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










