पटना : अपने नेताओं के बयानों पर भाजपा स्पष्टीकरण दे : पवन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2019 9:11 AM

विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने पिछले कई दिनों से भाजपा नेताओं के जदयू के खिलाफ दिये जाने वाले बयानों पर रविवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह नेताओं का व्यक्तिगत बयान है या पार्टी का वक्तव्य है इस बारे में भाजपा को स्पष्टीकरण देना चाहिए. साथ ही गठबंधन […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने पिछले कई दिनों से भाजपा नेताओं के जदयू के खिलाफ दिये जाने वाले बयानों पर रविवार को प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा है कि यह नेताओं का व्यक्तिगत बयान है या पार्टी का वक्तव्य है इस बारे में भाजपा को स्पष्टीकरण देना चाहिए. साथ ही गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा यदि अलग होकर चुनाव लड़ना चाहती है, तो बताना चाहिए. हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं. भाजपा नेताओं के बयानों पर नाराजगी जताते हुए पवन वर्मा ने कहा है कि सभी मुद्दों पर जदयू के सारे स्पष्टीकरणों के बावजूद भाजपा नेताओं के बयानों में अहंकार दिखता है.
वे धमकी दे रहे हैं. वहीं, जदयू गठबंधन धर्म की अपनी मर्यादा समझती है. जब हम साथ में चुनाव लड़ते हैं, तो तालमेल अच्छी रहने से गठबंधन में मजबूती आती है. उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि भाजपा इन भावनाओं को समझेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन