मसौढ़ी : मवेशी बांधने को ले विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी के छोटकी गांव का मामला, चार नामजद मसौढ़ी : थाना के छोटकी मसौढ़ी गांव में शुक्रवार की रात मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के मुन्ना मिस्त्री ने अधेड़ की उसके ही सहोदर भाई व भतीजों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट हत्या कर दी. देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने […]
विज्ञापन
मसौढ़ी के छोटकी गांव का मामला, चार नामजद
मसौढ़ी : थाना के छोटकी मसौढ़ी गांव में शुक्रवार की रात मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के मुन्ना मिस्त्री ने अधेड़ की उसके ही सहोदर भाई व भतीजों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट हत्या कर दी. देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया.
मृतक संजय सिंह की पत्नी ज्ञानती देवी ने मुन्ना मिस्त्री अपने जेठ विजय सिंह व उसके पुत्र उदय सिंह और सुजय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. शुक्रवार की शाम मुन्ना मिस्त्री की गाय संजय सिंह के बगीचे में घुस पौधे खाने लगी. संजय सिंह उसकी गाय को पकड़ लिया और अपने घर लाकर बांध दिया. फिर वह मसौढ़ी बाजार चला गया.
इस बात की जानकारी जब मुन्ना मिस्त्री को हुई तो वह संजय सिंह के भाई विजय सिंह के साथ उसके घर पहुंचा और महिलाओं से बकझक करते हुए अपनी गाय लेकर चला गया. रात के साढ़े नौ बजे संजय सिंह मसौढ़ी बाजार से लौटा और बोरिंग जाने के लिए घर से निकला. वह घर से अभी कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि पहले से घात लगाए मुन्ना मिस्त्री, विजय सिंह, उदय सिंह और सुजय सिंह ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया. हल्ला सुनकर संजय सिंह की पत्नी ज्ञानती देवी भी पहुंच गयी और पति को बचाने लगी.
बदमाशों ने उसकी भी पिटायी कर दी. मारपीट में उसकी दो उंगलियां कट गयी. आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने संजय सिंह के शरीर पर चाकू से भी कई जगह वार किया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. इसके सभी आरोपित फरार हो गये. गंभीर घायल संजय सिंह को ग्रामीणों की मदद से पटना के सांईं हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया.
क्या कहते हैं डीएसपी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार राय ने बताया कि पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पूर्व में संजय सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस उसकी भी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि मुन्ना मिस्त्री और विजय सिंह के परिवार के बीच काफी गहरा संबंध रहा होगा तभी विजय सिंह उसके लिए अपने भाई से भिड़ गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी भी हो जायेगी.
साजिश कर तो नहीं मार डाला अपने अनुज को?
संजय सिंह की पत्नी ज्ञानती देवी की मानें तो पूर्व से ही संजय सिंह और विजय सिंह के बीच भूमि विवाद था. उसने बताया कि कुछ साल पूर्व जब संजय सिंह अपनी बेटी की शादी करने के लिए अपने हिस्से की जमीन बेचने का प्रयास किया था तो विजय सिंह ने बेचने पर रोक लगा दी थी.
इसे लेकर संजय सिंह ने विजय सिंह के खिलाफ मसौढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इससे विजय सिंह संजय सिंह से खार खाये हुए था और मौके की तलाश में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




