ePaper

पटना : 30 स्कूलों में सोख्ता 33 वाटर शेड योजनाओं की गयी शुरुआत

Updated at : 21 Jul 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 30 स्कूलों में सोख्ता 33 वाटर शेड योजनाओं की गयी शुरुआत

पटना : ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने साथ ही जिले में हरियाली बढ़ाने को लेकर जल, जीवन तथा हरियाली कार्यक्रम एवं जल शक्ति अभियान की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने की. इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत बीते 20 दिनों में जिले के 30 विद्यालयों में सोख्ता निर्माण, वाटर शेड के […]

विज्ञापन
पटना : ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने साथ ही जिले में हरियाली बढ़ाने को लेकर जल, जीवन तथा हरियाली कार्यक्रम एवं जल शक्ति अभियान की समीक्षा शनिवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने की.
इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मनरेगा के तहत बीते 20 दिनों में जिले के 30 विद्यालयों में सोख्ता निर्माण, वाटर शेड के 33 योजनाएं, पौधारोपण की 15, जल निकायों को दोबारा ठीक करने की पांच एवं बोरवेल रिचार्ज की तीन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है. साथ ही जिले के सभी विद्यालयों के चापाकलों के आस-पास सोख्ता निर्माण किया जाना है. जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री से वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से प्राप्त निदेश में जल-शक्ति अभियान से संबंधित कार्यों को अन्य प्रखंडों में भी क्रियान्वित कराया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन