पटना : फसल सहायता का लाभ तीन लाख किसानों को
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने बताया कि 2018 में खरीफ के मौसम से राज्य में बिहार राज्य फसल सहायता योजना लागू है. फसल कटनी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के तीन लाख 85 हजार किसानों को सहायता देने के लिए बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड को 317.31 करोड़ का भुगतान किया जा […]
विज्ञापन
पटना : सहकारिता मंत्री राणा रणधीर ने बताया कि 2018 में खरीफ के मौसम से राज्य में बिहार राज्य फसल सहायता योजना लागू है. फसल कटनी की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के तीन लाख 85 हजार किसानों को सहायता देने के लिए बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड को 317.31 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है.
इसमें से तीन लाख 34 हजार योग्य किसानों को 280 करोड़ 89 लाख की सहायता की राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है. शेष किसानों का भुगतान प्रक्रियाधीन है. सहकारिता मंत्री राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव के ध्यानाकर्षण सूचना का विधानसभा में जवाब दे रहे थे. उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ फसलों पर मौसम के विपरीत प्रभाव पड़ने के बाद दी जाती है.
सरकार द्वारा वित्तीय सहायता देने के लिए रैयत व गैर रैयत किसानों का निबंधन होता है. खरीफ 2018 के मौसम में बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत 11.50 लाख किसान निबंधित हैं. किसानों को उनके फसल उत्पादन में 20 प्रतिशत तक नुकसान होने की स्थिति में 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर और 20 प्रतिशत से अधिक नुकसान होने पर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर आर्थिक सहायता दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










