पटना : शहर को जलजमाव से 72 घंटेे में मुक्त करने का दावा
Updated at : 15 Jul 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विधायकों, महापौर व निगम आयुक्त के साथ जलजमाव को लेकर की बैठक पटना : राजधानी 72 घंटे में जलजमाव से मुक्त हो जायेगी. केंद्रीय कानून, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को पटना के जल जमाव, स्मार्ट सिटी, नमामि गंगे की माॅनिरेटिंग की बैठक में अधिकारियों को […]
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विधायकों, महापौर व निगम आयुक्त के साथ जलजमाव को लेकर की बैठक
पटना : राजधानी 72 घंटे में जलजमाव से मुक्त हो जायेगी. केंद्रीय कानून, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को पटना के जल जमाव, स्मार्ट सिटी, नमामि गंगे की माॅनिरेटिंग की बैठक में अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिये. बैठक में नगर आयुक्त ने केंद्रीय मंत्री श्री प्रसाद को यह भरोसा दिलाया कि 72 घंटे के भीतर राजधानी को जलजमाव से मुक्त् करा लिया जायेगा.
कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा ,बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ,दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने महापौर सीता साहू, नगर आयुक्त अनुपम सुमन तथा सभी छः अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारीयों की मौजूदगी में अपने-अपने क्षेत्रों की जल जमाव की समस्याओं को विस्तार से रखा. कंकड़बाग, पोस्टल पार्क, कुम्हरार , चांदमारी रोड, संदलपुर, दशरथा गॉव, सजंय नगर,लोहानीपुर, सरिसताबाद,तेज प्रताप नहर,इंद्रपुरी, मायका कॉलोनी तथा शास्त्री नगर के अलावा विस्कुमान के सामने तथा रामगुलाम चौक के पास हुए जल जमाव पर विशेष चर्चा हुई.
नगर आयुक्त ने जल निकासी के लिए बड़ी संख्या में , फ्लड डी-वॉटरिंग, हैवी ड्यूटी पंप आदि का उपयोग किया जा रहा है. श्री प्रसाद ने कहा कि आम जनता को परेशानी नहीं हो, वे स्वयं इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे. स्मार्ट सिटी, नमामि गंगे, अमृत योजना पर चर्चा के दौरान सभी विधायकों ने रविशंकर प्रसाद से शिकायत की कि नमामि गंगे के प्रोजेक्ट पर सड़कों को इस तरह से काटा जा रहा है कि आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों के पुनः निर्माण के काम की निगरानी नहीं की जा रही है. इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि मामला उच्चाधिकारियाें के संज्ञान में लायेंगे ताकि सांसद ,विधायकों का भी सहयोग लिया जा सके.
पटना : चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लोगों ने सोमवार को सामाजिक दायित्व को पूरा किया. रविवार को कुलपति जस्टिस मृदुला मिश्रा के नेतृत्व में एनएसएस के सदस्यों ने जक्कनपुर थाने से यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार तक पानी में डूबी खराब सड़क की मरम्मत की.
यहां तीन दिनों से लोग हादसे के शिकार हो रहे थे. इसी को देखते हुए टूटी सड़क पर ईंट डाली गयी. कई स्थानों पर मिट्टी के साथ पत्थर डाले गये. स्टूडेंट्स उत्साहपूर्वक श्रमदान कर पूरे दिन सड़क को सही करने में जुटे रहें. आसपास के लोगों ने कहा कि सीएनएलयू के स्टूडेंट्स ने खराब सड़क को आम जनता के लिए अपने श्रमदान से ठीक किया है. जो सामाजिक दायित्व का मिशाल है. पूरे टीम का प्रो एसपी सिंह, डॉ विमल और डॉ प्रत्युष ने किया. इस मौके पर सीएनएलयू एनएसएस के सभी स्टूडेंट्स मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




