पटना : इस माह के अंत तक हट जायेगा गर्दनीबाग से कचरा डंपिंग स्थल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
विधानसभा में नगर विकास मंत्री ने दिलाया भरोसा पटना : विधान सभा में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि शहर के गर्दनीबाग इलाके में मौजूद कचरा डंपिंग स्थल को इस महीने हटा दिया जायेगा. वह विधायक अवधेश कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे. उन्होंने यह स्वीकार किया […]
विज्ञापन
विधानसभा में नगर विकास मंत्री ने दिलाया भरोसा
पटना : विधान सभा में नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि शहर के गर्दनीबाग इलाके में मौजूद कचरा डंपिंग स्थल को इस महीने हटा दिया जायेगा. वह विधायक अवधेश कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे.
उन्होंने यह स्वीकार किया कि वर्तमान में यहां कचरा एकत्र किया जाता है, लेकिन इस स्थान की साफ-सफाई भी करा दी जाती है और रोजाना यहां से कचरा का उठाव होता है.
इस जवाब को चुनौती देते हुए विधायक ने कहा कि मंत्रीजी से आग्रह करता हूं कि यहां मौजूद विधायक ददन पहलवान के आवास में तीन घंटा चल कर बैठ जाये, तो हकीकत समझ में आ जायेगी. इस कचरा स्थल पर हमेशा कई ट्रक कचरा पड़ा रहता है. यहां से नियमित इसका उठाव नहीं होता है.
मंत्री ने कहा कि इस कचरा प्वाइंट के पास ही स्कूल, अस्पताल और बड़ी संख्या में आवासीय परिसर है. ऐसे में इसके कारण यहां लोगों का रहना मुहाल हो गया है. सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत है. इस पर विभागीय मंत्री ने कहा कि हल हाल में इस महीने में इसे हटा दिया जायेगा. सरकार किसी दूसरे कचरा प्वाइंट की खोज तेजी से कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन