पालीगंज : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की गयी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 8:59 AM

विज्ञापन

पालीगंज के मिल्की गांव के पास शाम को हुआ हादसा पालीगंज : थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से […]

विज्ञापन
पालीगंज के मिल्की गांव के पास शाम को हुआ हादसा
पालीगंज : थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां से एम्स पटना रेफर कर दिया. वहीं दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया गया. जानकारी के मुताबिक पालीगंज थाना क्षेत्र के फतेपुर पश्चिम गांव निवासी हरेश पासवान का 20 वर्षीय पुत्र भोपाल पासवान बाइक से पालीगंज आ रहा था.
वहीं दूसरी ओर रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव निवासी अकलू यादव के 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार गांव के एक दोस्त पिंटू कुमार के साथ बाइक लेकर पालीगंज बाजार से घर जा रहा था. इसी बीच मिल्की गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी.
हादसे में भोपाल पासवान व मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं मुकेश के साथ बाइक पर बैठा पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पालीगंज पुलिस को दी व ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी को अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया गया जहां गंभीर स्थिति में पिंटू कुमार को एम्स पटना में रेफर कर दिया गया. साथ ही पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन