ePaper

पटना : नीट की दूसरे चरण की काउंसेलिंग आज से

Updated at : 09 Jul 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नीट की दूसरे चरण की काउंसेलिंग आज से

पटना : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की दूसरे चरण की काउंसेलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है. मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से सेकेंड राउंड के लिए काउंसेलिंग तिथि सोमवार शाम को जारी की गयी. नीट परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स सेकेंड राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया में mcc.nic.in पर […]

विज्ञापन
पटना : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की दूसरे चरण की काउंसेलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है. मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से सेकेंड राउंड के लिए काउंसेलिंग तिथि सोमवार शाम को जारी की गयी.
नीट परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स सेकेंड राउंड की काउंसेलिंग प्रक्रिया में mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद स्टूडेंट्स 11 जुलाई से शुरू रही काउंसेलिंग प्रक्रिया में शामिल होंगे. इस दौरान उम्मीदवारों को कॉलेज और सिलेबस का चुनाव करना होगा. 12 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं. इसके बाद 15 जुलाई को सीट अलॉटमेंट की रिजल्ट जारी होगा. इसके बाद स्‍टूडेंट्स को शैक्षणिक दस्‍तावेजों का सत्यापन के लिए आवंटित हुए कॉलेज में जाना होगा. वहीं, अंतिम राउंड 13 से 15 अगस्त के बीच आयोजित होगा.
फर्स्ट राउंड की रिपोर्टिंग प्रक्रिया समाप्त : मेडिकल काउंसेलिंग कमेटी (एमसीसी) की ओर से जारी 14, 464 स्टूडेंट्स को फर्स्ट लिस्ट में कॉलेज आवंटित किया गया था. पहले राउंड के लिए आवंटित सीटों पर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया सोमवार शाम समाप्त हुई. केंद्रीय कोटे की 15 प्रतिशत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन फर्स्ट राउंड के रिजल्ट के अनुसार ही होगा.
इडब्ल्यूएस कोटा के लिए संंशोधित लिस्ट जारी
एमसीसी ने केंद्रीय शैक्षणिक संस्थानों में अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए इडब्ल्यूएस कोटा के लिए शेड्यूल को संशोधित किया है. उम्मीदवारों के लिए च्वाइस लॉकिंग सुविधा 14 जुलाई को शाम पांच बजे तक करनी होगी. भुगतान की सुविधा 13 जुलाई 12 बजे तक है.
सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 15 जुलाई से शुरू होगी और 17 जुलाई को समाप्त होगी. रिजल्ट 18 जुलाई को जारी होगा.सेकेंड मॉक सीट एलॉटमेंट जारी : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (बीसीइसीइ) ने बिहार के मेडिकल कॉलेजों के 85 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए सेकेंड मॉक सीट एलॉटमेंट सोमवार को जारी कर दिया. जारी लिस्ट के अनुसार सीट एलॉटमेंट, च्वाइस फिलिंग व च्वाइस लॉकिंग के लिए अंतिम रजिस्ट्रेशन मंगलवार तक होगा. फाइनल प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 11 जुलाई को जारी होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन