पटना : 9वीं व 10वीं की फर्स्ट टर्मिनल परीक्षा 17 से, 25 लाख विद्यार्थी लेंगे इस परीक्षा में भाग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2019 7:47 AM

विज्ञापन

पटना : सत्र 2019-20 के लिए 9वीं और 10वीं की प्रथम सावधिक (फर्स्ट टर्मिनल) परीक्षा 17 से 24 जुलाई के बीच होगी. निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के शैक्षिक कैलेंडर के आलोक में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस परीक्षा का कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया है. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह […]

विज्ञापन

पटना : सत्र 2019-20 के लिए 9वीं और 10वीं की प्रथम सावधिक (फर्स्ट टर्मिनल) परीक्षा 17 से 24 जुलाई के बीच होगी. निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के शैक्षिक कैलेंडर के आलोक में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस परीक्षा का कार्यक्रम रविवार को जारी कर दिया है.

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्य भर के करीब 25 लाख छात्र व छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी.

पहली पाली में कक्षा 10वीं और दूसरी पाली में 9वीं की परीक्षा आयोजित की जायेगी. दोनों पालियों में परीक्षा तीन-तीन घंटे की होंगी. इसके अलावा 15-15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जायेगा. प्रथम पाली की समयावधि 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और दूसरी पाली की समयावधि 1.15 बजे से 4.30 बजे तक निर्धारित है. इनमें केवल सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी.

यह रहेगा प्रश्नपत्र पैटर्न : इस परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्न पत्र माध्यमिक परीक्षा-2019 के अनुसार ही 50 प्रतिशत वस्तुनष्ठि तथा शेष लघु व दीर्घउत्तरीय प्रश्न दिये जायेंगे. ताकि अभी से ही विद्यार्थी नये पैटर्न से परिचित हो सकें. दशम वर्ग की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम विद्यालय स्वयं निर्धारित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सभी जिलों के विद्यालयों में जुलाई के दूसरे सप्ताह तक प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे.

परीक्षा कार्यक्रम

तिथि 10वीं 9वीं

17 जुलाई अंग्रेजी अंग्रेजी

18 जुलाई मातृभाषा: हिंदी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली संस्कृत/हिंदी/फारसी

19 जुलाई सामाजिक विज्ञान हिंदी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली

20 जुलाई द्वितीय भाषा संस्कृत/हिंदी/फारसी कोई नहीं

22 जुलाई सामान्य गणित सामान्य विज्ञान

23 जुलाई सामान्य विज्ञान सामान्य गणित

24 जुलाई एेच्छिक विषय सामाजिक विज्ञान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन