पटना : स्वास्थ्य सेवा पर विपक्ष ने लाया कार्य स्थगन प्रस्ता

Updated:
विज्ञापन

पटना : विधान परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही राजद के सुबोध कुमार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवा बदहाल को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया. उन्होंने कहा कि बुधवार को चमकी बुखार से एसकेएमसीएच में तीन और बच्चों की मौत हो गयी है. दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हर माह 15 से 20 बच्चों की […]

विज्ञापन
पटना : विधान परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही राजद के सुबोध कुमार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवा बदहाल को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया. उन्होंने कहा कि बुधवार को चमकी बुखार से एसकेएमसीएच में तीन और बच्चों की मौत हो गयी है. दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हर माह 15 से 20 बच्चों की मौत हो रही है.
जबकि सरकार अपने बजट भाषण में शिशु मृत्यु दर कम होने व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने का दावा कर रही है. राजद के डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधा के बावजूद गर्भवती महिला की मौत हो रही है. इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए. बाद में कार्यकारी सभापति ने नियमन का हवाला देते हुए कार्य स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन