पटना के ज्ञान भवन और बुद्ध पार्क में लगेंगे शिल्प उत्पाद के स्टॉल
Updated at : 05 Jul 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना के ज्ञान भवन और बुद्ध पार्क में शिल्प उत्पाद के स्टॉल लगाये जायेंगे जिससे कि पर्यटकों को बिहार का शिल्प उत्पाद उपलब्ध हो सके. उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के खाली पदों पर नियमित बहाली के लिए 15 अगस्त तक कार्रवाई होगी. साथ ही शिल्प कलाओं के लिए जल्द ही डिप्लोमा कोर्स […]
विज्ञापन
पटना : पटना के ज्ञान भवन और बुद्ध पार्क में शिल्प उत्पाद के स्टॉल लगाये जायेंगे जिससे कि पर्यटकों को बिहार का शिल्प उत्पाद उपलब्ध हो सके. उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के खाली पदों पर नियमित बहाली के लिए 15 अगस्त तक कार्रवाई होगी. साथ ही शिल्प कलाओं के लिए जल्द ही डिप्लोमा कोर्स शुरू किये जायेंगे. यह निर्देश राज्य के उद्योग विभाग के मंत्री श्याम रजक ने गुरुवार को उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के अधिकारियों को संस्थान की समीक्षा बैठक के दौरान दिया.
मंत्री श्याम रजक ने कहा कि संस्थान द्वारा तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पाषाण शिल्प प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षकों से शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिलवाने की व्यवस्था की जाये. सभी जिले में शिल्प कलाओं का प्रचार-प्रसार होर्डिंग के माध्यम से किया जाये. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार के शिल्प कलाओं का प्रचार-प्रसार किया जाये. उन्होंने संस्थान की पत्रिकाओं को देश के प्रमुख हवाइ अड्डे, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक जगहों पर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में संस्थान की तरफ से मेला और प्रदर्शनी का आयोजित किया जाये. उन्होंने बोध गया में बौद्ध महोत्सव और राजगीर में राजगीर महोत्सव में मेला प्रदर्शनी स्टॉल लगाने का निर्देश संस्थान को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




