इ-रिफंड पाने को बैंक खाते को पैन से करना होगा लिंक
Updated at : 26 Jun 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आयकर विभाग ने हाल के दिनों में टैक्स रिफंड के नियमों में बदलाव किया है. नये नियम के तहत आयकर विभाग केवल इ-रिफंड जारी कर रहा है. यानी रिफंड सीधे आयकरदाता के बैंक अकाउंट में भेजा जा रहा है. अगर आपने इन्वेस्टमेंट डिक्लेरेशन में कम रकम का जिक्र किया और टैक्स बचत के […]
विज्ञापन
पटना : आयकर विभाग ने हाल के दिनों में टैक्स रिफंड के नियमों में बदलाव किया है. नये नियम के तहत आयकर विभाग केवल इ-रिफंड जारी कर रहा है. यानी रिफंड सीधे आयकरदाता के बैंक अकाउंट में भेजा जा रहा है. अगर आपने इन्वेस्टमेंट डिक्लेरेशन में कम रकम का जिक्र किया और टैक्स बचत के लिए वास्तव में निवेश अधिक कर दिया तो सीमा से अधिक काटा गया टैक्स आपको रिफंड के जरिये वापस मिल जाता है.
नये नियम के तहत आयकर विभाग रिफंड सीधे आयकर दाता के बैंक अकाउंट में भेज रहा है. वरीय चार्टर्ड अकाउंटेंट मशींद्र कुमार मशी ने बताया कि टैक्स रिफंड पाने के लिए आयकरदाताओं को अपने बैंक अकाउंट को पैन से लिंक करना होगा. बैंक खाता सेविंग, चालू या ओवरड्राफ्ट अकाउंट हो सकता है. इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाकर खाते को पैन से लिंक कर सकते हैं.
सीधे अकाउंट में मिलेगी रकम
उन्हाेंने बताया कि इससे अायकरदाता को टैक्स रिफंड सीधे बैंक अकाउंट में मिल जायेगा जो पूरी सुरक्षित है. फिलवक्त में आयकर विभाग आयकरदाता को रिफंड उनके बैंक अकाउंट या बैंक चेक के द्वारा करता है. मशी के अनुसार अगर आपका इनकम टैक्स रिफंड बाकी है. उस मामले में भी जिसमें की आप लीगल हेयर की तरह रिफंड क्लेम करना चाहते हैं, तब भी नयी व्यवस्था की तरह आपको अपने रिफंड के लिए ऑनलाइन अप्लाइ करना है. इस रिफंड प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है. यह रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था ऑनलाइन है. नये नियम के अनुसार आपको आयकर विभाग जाने की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




