तिरंगे का अपमान करनेवाले प्रेस के प्रबंधक व मालिक पर प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : कक्षा तीन के लिए पर्यावरण और हम भाग-एक की पुस्तक छपाई करनेवाले मेसर्स तिरूपति कंप्यूटर स्टेशनर्स द्वारा पुस्तक में तिरंगा का अपमान करने के खिलाफ प्रेस के प्रबंधक मुरली मनोहर सिंह व मालिक पर प्राथमिक दर्ज करने के लिए कहा गया है. इस संबंध में बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिशिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के […]
विज्ञापन
पटना : कक्षा तीन के लिए पर्यावरण और हम भाग-एक की पुस्तक छपाई करनेवाले मेसर्स तिरूपति कंप्यूटर स्टेशनर्स द्वारा पुस्तक में तिरंगा का अपमान करने के खिलाफ प्रेस के प्रबंधक मुरली मनोहर सिंह व मालिक पर प्राथमिक दर्ज करने के लिए कहा गया है. इस संबंध में बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिशिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश पर विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार ने पटना स्थित बहादुरपुर थाना के थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है.
पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय झंडा का अपमान व शपथ पत्र का उल्लंघन करने हेतु सुसंगत धाराओं के अधीन प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाए. बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिशिंग कारपोरश्न लिमिटेड की ओर से बहादुरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार की ओर से दी गयी लिखित शिकायत के आधार पर 24 जून को कांड संख्या 183/19 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि आइपीसी की धारा 420/201, 2 (4) द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टू नेशनल हॉनर एक्ट 1971 और एक्ट 69 व 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










