पटना : पहाड़ को बचाने व वाहनों के प्रदूषण रोकने के हों उपाय

Updated at : 25 Jun 2019 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पहाड़ को बचाने व वाहनों के प्रदूषण रोकने के हों उपाय

राजस्व संग्रह वाले विभागों की बैठक, सीएम ने दिये निर्देश पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियाें को पहाड़ को बचाने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के ठोस इंतजाम करने को कहा है. सोमवार को वित्त विभाग की ओर से राजस्व वसूली वाले विभागों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य […]

विज्ञापन
राजस्व संग्रह वाले विभागों की बैठक, सीएम ने दिये निर्देश
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियाें को पहाड़ को बचाने और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के ठोस इंतजाम करने को कहा है. सोमवार को वित्त विभाग की ओर से राजस्व वसूली वाले विभागों की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजनेस बढ़ रहा है, लोगों की आमदनी बढ़ रही है.
पहले से टैक्स संग्रह भी बढ़ा है. नयी दुकानें और मॉल खुल रहे हैं, यह अच्छी बात है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संपत्ति के पारिवारिक बंटवारे के आधार पर होने वाले निबंधन को और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि बिहार में वाहनों की संख्या बढ़ी है, इसके निबंधन में तेजी लाने की जरूरत है.
इ-रिक्शा को प्रोमोट करने पर उन्होंने जोर दिया. पर्यावरण की सुरक्षा और वातावरण को शुद्ध रखने के लिए वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी लाने के लिए काम करने की सलाह दी. मुख्यमंत्री ने खनन एवं भूतत्व विभाग से कहा कि वह एेतिहासिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण के महत्व वाले पहाड़ों की पहचान कर उसे बचाने की पहल करे. उन्होंने कहा कि यह हमलोगों का दायित्व है, हमें अपने धरोहरों को बचाना है. बैठक में मुख्य रूप से वाणिज्यकर, परिवहन, निबंधन, खनन एवं भूतत्व और राजस्व एवं भूमि सुधार विभागाें के प्रधान सचिवों व सचिवों ने अपने-अपने विभागों की जानकारी दी.
वाणिज्यकर विभाग की सचिव प्रतिमा एस वर्मा ने अपने विभाग में टैक्स पेयर, एसजीएसटी, आइजीएसटी और टैक्सों के पिछले छह वर्षों के तुलनात्मक संग्रह के संबंध में विस्तार से बताया और टैक्स संग्रह के लक्ष्य की भी जानकारी दी. परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने राजस्व सोर्सेज, टैक्स कलेक्शन, वाहनों की संख्या में हो रही वृद्धि के संबंध में जानकारी दी. निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने अपने विभाग की राजस्व प्राप्ति की स्थिति, विभाग द्वारा उठाये जा रहे कदमों, निबंधित दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन और इ-चालान की जानकारी दी.
खनन एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव हरजोत कौर ने राजस्व वृद्धि के लिए कार्ययोजना और आने वाली नयी बालू नीति-2019 व नयी खनिज नियमावली लाने के संबंध में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी. उन्होंने अवैध खनन के विरुद्ध की गयी कार्रवाइयों के बारे में भी बताया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी.
बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, ऊर्जा, मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, भूमि एवं राजस्व सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, खान एवं भूतत्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, मुख्य सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त सुभाष शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन