पटना : डीटीओ के 48 में से 41 कर्मी गायब, वेतन कटा
Updated at : 23 Jun 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : तीसरे दिन शनिवार को भी जिलाधिकारी कुमार रवि द्वारा गठित धावा दल ने विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी अपर समहर्ता अरूण कुमार झा और स्थापना के उप समाहर्ता सुबीर रंजन के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि इस कार्यालय में पदस्थापित 48 में से […]
विज्ञापन
पटना : तीसरे दिन शनिवार को भी जिलाधिकारी कुमार रवि द्वारा गठित धावा दल ने विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी अपर समहर्ता अरूण कुमार झा और स्थापना के उप समाहर्ता सुबीर रंजन के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि इस कार्यालय में पदस्थापित 48 में से 41 कर्मी निरीक्षण के समय अनुपस्थित थे. डीएम के निर्देश के अनुसार सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काट लिया जायेगा, साथ ही सबसे कारण बताने को कहा गया है. गायब कर्मियों के मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी से भी जवाब मांगा जायेगा. डीएम ने बताया कि आखिर उनके कार्यालय में इतने कर्मी कैसे अनुपस्थित थे. इसके अलावा जिन- जिन कार्यालयों में कर्मी उपस्थिति रहे, उसके आधार पर ही अमूक कार्यालय का मुल्यांकन होगा.
ये कर्मी थे अनुपस्थित
जारी रिपोट के अनुसार अशोक कुमार सिंह (प्र0 प्रधान लिपिक), चन्द्रभूषण मिश्रा (लिपिक), भोला ठाकुर (लिपिक), अमित कुमार गौतम (लिपिक), प्रियरंजन पासुकी (लिपिक), अजय कुमार सिंह (लिपिक), बिन्दु पाण्डेय (लिपिक), उर्मिला देवी (कार्यालय परिचारी), नितिश कुमार (कार्यालय परिचारी), भूनेश्वर लाल दास (डाटा इन्ट्री ऑपरेटर), राज कुमार (कार्यपालक सहायक), दीपक कुमार (कार्यपालक सहायक), समीर रंजन (कार्यपालक सहायक), अजीत कुमार (कार्यपालक सहायक), शैलभ राज (कार्यपालक सहायक), धन्नजय कुमार गुप्ता (कार्यपालक सहायक), सन्नी कुमारी (कार्यपालक सहायक), एकता कुमारी (डाटा इन्ट्री ऑपरेटर), पूजा कुमारी (डाटा इंट्री ऑपरेटर), संजय प्रसाद (डाटा इंट्री ऑपरेटर), गजेन्द्र कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), दीप लाल कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), मुनमुन प्रसाद (डाटा इंट्री ऑपरेटर), सुकेश कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), नितिन मुकेश (डाटा इंट्री ऑपरेटर), नीरज कुमार सिंह (डाटा इंट्री ऑपरेटर) मोहन राम (डाटा इंट्री ऑपरेटर), शत्रुधन शरण शर्मा (डाटा इंट्री ऑपरेटर), सुमन कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), उपेन्द्र पासवान (डाटा इंट्री ऑपरेटर), राजेश कुमार सिंह (डाटा इंट्री ऑपरेटर), रंजीत कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), धर्मेन्द्र कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), अजीत कुमार शर्मा (डाटा इंट्री ऑपरेटर), संजीव कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), कौशल कुमार (डाटा इंट्री ऑपरेटर), विशाल प्रियदर्शी (डाटा इंट्री ऑपरेटर), रंजन कुमार सिन्हा (डाटा इंट्री ऑपरेटर), पूजा मिश्रा (डाटा इंट्री ऑपरेटर), लक्ष्मी कुमारी दीक्षित (डाटा इंट्री ऑपरेटर), राहुल उपाध्याय (डाटा इंट्री ऑपरेटर) अनुपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




