निरीक्षण व वीसी में गायब मिले 147 कर्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने की शिकायतों को लेकर डीएम ने बुधवार को ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांच का निर्णय लिया. इस माध्यम से पहले दिन हुई जांच में पटना सदर व फुलवारीशरीफ के बीडीओ तथा मनेर-बिक्रम के सीओ सहित 58 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्यालय से गायब […]
विज्ञापन
पटना : प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के मुख्यालय में नहीं रहने की शिकायतों को लेकर डीएम ने बुधवार को ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांच का निर्णय लिया. इस माध्यम से पहले दिन हुई जांच में पटना सदर व फुलवारीशरीफ के बीडीओ तथा मनेर-बिक्रम के सीओ सहित 58 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्यालय से गायब मिले. डीएम ने सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनका 20 जून का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है.
डीएम कुमार रवि ने बताया कि प्राय: ऐसी शिकायत मिल रही थी कि बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य पर्यवेक्षक स्तरीय पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं. इसके कारण आम जनता को काफी कठिनाई होती है. उनकी ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर जिला स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गयी.
जिला मुख्यालय से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों/पर्यवेक्षकों का वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर एडीएम स्तर पदाधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा गुरुवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने जांच की तो कुल 58 प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अनुपस्थित पाये गये.
अनुपस्थित मिले
बीडीओ पटना सदर, बीडीओ फुलवारीशरीफ, सीओ बिक्रम, सीओ मनेर, सीडीपीओ पटना सदर–4, सीडीपीओ फुलवारीशरीफ, सीडीपीओ पटना ग्रामीण, सीडीपीओ बिहटा, सीडीपीओ मनेर, सीडीपीओ फतुहां–दनियावां, बीइओ संपतचक, बीइओ अथमलगोला, बीइओ पंडारक, बीइओ विक्रम, बीइओ धनरूआ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंडारक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मोकामा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पालीगंज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बिहटा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मनेर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नौबतपुर, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी धनरूआ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पुनपुन, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फुलवारीशरीफ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पंडारक, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोकामा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पालीगंज, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दानापुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बिहटा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दानापुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुनपुन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी दनियावां, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विक्रम, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बिहटा, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पुनपुन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी फुलवारीशरीफ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी फतुहा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दनियावा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी खुशरूपुर, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा पटना सदर, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा फुलवारीशरीफ, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा संपतचक, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा फतुहॉ, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा दनियावां, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा खुशरूपुर, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा बाढ़, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा बख्तियारपुर, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा पंडारक, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा मोकामा, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा पालीगंज, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा दुल्हिनबाजार, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा विक्रम, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा बिहटा, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा मनेर, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा नौबतपुर, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा दानापुर, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा पुनपुन, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा मसौढ़ी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बख्तियारपुर एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अथमलगोला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










