दर्जनों मुहल्लों में एक माह से पानी का संकट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2019 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : वार्ड संख्या 49 में स्थित लॉ कॉलेज गोलकपुर की बोरिंग पुरानी हो जाने की स्थिति में पानी उलीचने में विफल है. ऐसे में इस बोरिंग पंप से जुड़े गोलकपुर, राम सहाय लेन, रानी घाट, माता खुदी लेन व गुलबी घाट समेत दर्जन भर मोहल्लों में पीने के पानी की समस्या एक माह […]
विज्ञापन
पटना सिटी : वार्ड संख्या 49 में स्थित लॉ कॉलेज गोलकपुर की बोरिंग पुरानी हो जाने की स्थिति में पानी उलीचने में विफल है. ऐसे में इस बोरिंग पंप से जुड़े गोलकपुर, राम सहाय लेन, रानी घाट, माता खुदी लेन व गुलबी घाट समेत दर्जन भर मोहल्लों में पीने के पानी की समस्या एक माह से कायम है.
बताया जाता है कि वार्ड में तीन बोरिंग पंप हैं. इसमें शिवपुर, गोलकपुर व घघा घाट की बोरिंग से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि 25 से 30 वर्ष पुराने तीनों जलापूर्ति पंप अब पानी उलीचने में कारगर नहीं हैं. गर्मी में जल स्तर नीचे जाता है, तब पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है.
ऐसे में नयी बोरिंग हो, इसके लिए नागरिकों ने जल पर्षद से लेकर नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया है. इसमें नयी बोरिंग की मांग रखी गयी है. जन मुक्ति संघर्ष वाहिनी के संयोजक कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में नागरिकों ने कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा से मिल कर वार्ड में कायम पानी की समस्या से अवगत कराया. इस पर विधायक ने जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेजा है.
इसमें कहा गया है कि समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2018 में ही आवेदन दिया गया है. इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. विधायक ने रानी घाट प्रोफेसर क्वार्टर के कॉर्नर पर या डॉ अरुण तिवारी के पास कॉर्नर पर स्थित खाली भूखंड पर नयी बोरिंग कराने की दिशा में कार्य करने को कहा है. संयोजक ने बताया कि कार्यपालक अभियंता को ओर से यह बताया गया है कि एनआइटी मोड़ पर उच्च प्रवाहित बोरिंग करायी गयी है. कनेक्शन नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




