पटना सिटी :विभागाध्यक्ष व डॉक्टर सुनिश्चित करें कि बंद नहीं रहे मोबाइल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभागाध्यक्ष व डॉक्टर सुनिश्चित करें की किसी भी परिस्थिति में मोबाइल स्विच ऑफ नहीं हो. यह आदेश काॅलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने निर्गत किया है. प्राचार्य ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि विभागाध्यक्षों के मोबाइल स्विच ऑफ रहते हैं, वह फोन […]
विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभागाध्यक्ष व डॉक्टर सुनिश्चित करें की किसी भी परिस्थिति में मोबाइल स्विच ऑफ नहीं हो. यह आदेश काॅलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता ने निर्गत किया है. प्राचार्य ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि विभागाध्यक्षों के मोबाइल स्विच ऑफ रहते हैं, वह फोन भी नहीं उठाते हैं.
इसी के आलोक में विभागाध्यक्षों को आदेश दिया गया है कि वह अपने फोन के साथ-साथ विभाग में तैनात चिकित्सकों के मोबाइल को भी चालू करें, जब भी कोई कॉल करे तो उसे उठाएं, ऐसा नहीं होने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. प्राचार्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अस्पताल में उपचार कराने आये मरीजों को सुविधा देना है. इसी के आलोक में मिली शिकायत के आधार पर यह आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










